
Market cap of top 10 companies in India : देश के सबसे बड़े शेयर बाजार बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की संयुक्त रूप से मार्केट कैप बढ़ी है। यह बढ़त 1.88 लाख करोड़ रुपये की रही है। वहीं अगर देखा जाए तो बीते हफ्ते बीएसई के सेंसेक्स में 1,510.98 अंक (2.54 प्रतिशत) की बढ़त दर्ज हुई थी। बीते हफ्ते अगर देखा जाए तो टॉप 10 कंपनियों में से केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नुकसान कराया है। आइये जानते हैं सभी 10 कंपनियों की मार्केट कैप के बारे में।
जानिए किन कंपनियों का बढ़ा है मार्केट कैप
बीते हफ्ते आईटीसी की मार्केट कैप 43,321.81 करोड़ रुपये बढ़कर 4,72,353.27 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 34,043.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,72,935.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 32,239.66 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,749 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की मार्केट कैप 26,143.92 करोड़ रुपये बढ़कर 12,74,026.80 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 23,900.84 करोड़ रुपये बढ़कर 9,25,188.45 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 10,432.23 करोड़ रुपये बढ़कर 4,42,015.45 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 7,988.61 करोड़ रुपये बढ़कर 6,21,678.35 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 6,503.28 करोड़ रुपये बढ़कर 4,92,313.07 करोड़ रुपये हो गई। जहां तक देश के सबसे बड़े बैंक की बात है तो भारतीय स्टेट बैंक की मार्केट कैप 3,792.96 करोड़ रुपये बढ़कर 4,85,900.49 करोड़ रुपये होा गई।
केवल रिलायंस की घटी मार्केट कैप
बीते हफ्ते केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 5,885.97 करोड़ रुपये घटकर 15,75,715.14 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज 15,75,715.14 करोड़ रुपये
टीसीएस 12,74,026.80 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 9,25,188.45 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,72,935.25 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,21,678.35 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,02,749 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,92,313.07 करोड़ रुपये
एसबीआई 4,85,900.49 करोड़ रुपये
आईटीसी 4,72,353.27 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल 4,42,015.45 करोड़ रुपये
नोट : मार्केट कैप की गणना 3 फरवरी 2023 को कंपनियों के बंद रेट के हिसाब से की गई है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications