नई दिल्ली, मई 16। शेयर बाजार में हर हफ्ते काफी ज्यादा उतार चढ़ाव रहता है। ऐसे में कंपनियों के रेट ऊपर या नीचे होते रहते हैं। ऐसा होने से कंपनियों की मार्केट कैप बदल जाती है। मार्केट कैप के लिहाज से बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 को बीते हफ्ते काफी नुकसान हुआ है। शेयरों के रेट गिरने से इन कंपनियों का मार्केट कैप करीब 1.13 लाख करोड़ रुपये घट गया है।
इन कंपनियों का घटा है मार्केट कैप
शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते हफ्ते सेंसेक्स 473 अंक गिरकर बंद हुआ था। इस गिरावट के चलते टीसीएस का शेयर करीब 2.6 फीसदी गिरकर 3050 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। टीसीएस के शेयर में गिावट के कारण कंपनी का मार्केट कैप 30,000 करोड़ रुपये कम होकर 11.28 लाख करोड़ रुपये रह गया था। वहीं इनफोसिस का मार्केट कैप 15,168.41 करोड़ रुपये घटकर 5,61,060.44 करोड़ रुपये रह गया है। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 15,139.12 करोड़ रुपये घटकर 7,65,035.49 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 14,398.04 करोड़ रुपये घटकर 3,38,358.80 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एचडीएफसी का मार्केट कैप 13,430.38 करोड़ रुपये कम होकर 4,36,879.75 करोड़ रुपये तथा बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 9,844.62 करोड़ रुपये घटकर 3,21,592.05 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप भी 8,505.43 करोड़ रुपये कम होकर 5,58,445.28 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया था। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 6,533.78 करोड़ रुपये घटकर 4,13,243.07 करोड़ रुपये रह गया है।

इन कपंनियों का मार्केट कैप बढ़
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 3,518.62 करोड़ रुपये बढ़कर 12,27,855.04 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया था। वहीं भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 2,052.66 करोड़ रुपये बढ़कर 3,21,732.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
देश की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनी है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
क्या होती है मार्केट कैप
मार्केट कैप यानी बाजार पूंजीकरण किसी कंपनी के मौजूदा शेयर मूल्यों और बकाया शेयरों की कुल संख्या के आधार पर एक मूल्यांकन होता है। यह बकाया शेयरों की संख्या का एक शेयर की कीमत से गुणनफल के बराबर होता है। चूंकि बकाया स्टॉक को बाजारों में खरीदा और बेचा जाता है, इसलिए पूंजीकरण का उपयोग किसी कंपनी के कुल मूल्य पर सार्वजनिक राय के संकेतक के रूप में किया जा सकता है। इसे मार्केट कैप कहा जाता है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications