नई दिल्ली, मई 23। देश में शेयर बाजार में महामारी के बाद भी तेजी का दौर जारी है। सप्ताह के अंतिम दिन में सेंसेक्स करीब 1000 अंक बढ़ा था। इससे देश की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट में तेज बढ़त दर्ज हुई है। कुल मिलाकर इन टाप 10 कंपनियों की मार्केट कैप 2,41,177.27 करोड़ रुपये बढ़ी है। वैसे पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स कुल मिलाकर 1,807.93 अंक यानी 3.70 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ था।

जानिए मार्केट बढ़ने वाली कंपनियों के नाम
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में सबसे ऊपर है एचडीएफसी बैंक का नाम। इसकी मार्केट कैप 60,584.04 करोड़ रुपये बढ़कर 8,25,619.53 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 40,604.13 करोड़ रुपये बढ़कर 12,68,459.17 करोड़ रुपये हो गई। स्टेट बैंक की मार्केट कैप 36,233.92 करोड़ रुपये बढ़कर 3,57,966.17 हो गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 31,319.99 करोड़ रुपये बढ़कर 4,44,563.06 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 18,279.85 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,39,871.90 करोड़ रुपये हो गई। इसके लावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 16,983.46 करोड़ रुपये बढ़कर 4,53,863.21 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 16,148.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,77,208.83 और टीसीएस की मार्केट कैप 10,967.68 करोड़ रुपये बढ़कर 11,39,455.78 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 10,055.81 करोड़ रुपये बढ़कर 3,48,414.61 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई।
इन कंपनियों की घटी मार्केट कैप
एचयूएल की मार्केट कैप 3,777.84 करोड़ रुपये घटकर 5,54,667.44 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप में इस बदलाव के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी देश की टॉप कंपनी में शामिल है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, एचयूएल, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस का नंबर है।
क्या होती है मार्केट कैप
मार्केट कैप यानी बाजार पूंजीकरण किसी कंपनी के मौजूदा शेयर मूल्यों और बकाया शेयरों की कुल संख्या के आधार पर एक मूल्यांकन होता है। यह बकाया शेयरों की संख्या का एक शेयर की कीमत से गुणनफल के बराबर होता है। चूंकि बकाया स्टॉक को बाजारों में खरीदा और बेचा जाता है, इसलिए पूंजीकरण का उपयोग किसी कंपनी के कुल मूल्य पर सार्वजनिक राय के संकेतक के रूप में किया जा सकता है। इसे मार्केट कैप कहा जाता है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications