नई दिल्ली, अगस्त 21। सेंसेक्स की टॉप 10 में से 5 कंपनियों की मार्केट कैप में करीब 30,737.51 करोड़ रुपये गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि बीते हफ्ते सेंसेक्स 183.37 अंक (0.30 फीसदी) बढ़कर बंद हुआ था। आइये जानते हैं कि किस कंपनी ने निवेशकों को बीते हफ्ते कितना नुकसान कराया है।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों ने कराया नुकसान
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 12,883.7 करोड़ रुपये कम होकर 17,68,144.77 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई थी। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 9,147.73 करोड़ रुपये कम होकर 4,64,436.79 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 5,323.92 करोड़ रुपये कम होकर 12,38,680.37 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 2,922.03 करोड़ रुपये कम होकर 6,05,807.09 करोड़ रुपये बची। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 460.13 करोड़ रुपये घटकर 4,42,035.99 करोड़ रुपये बची है।
इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
वहीं जिन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी है, उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 9,128.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,18,894.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 4,835.37 करोड़ रुपये बढ़कर 8,30,042.72 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एलआईसी की मार्केट कैप 2,308.62 करोड़ रुपये बढ़कर 4,33,768.34 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 1,916.08 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,675.98 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,68,144.77 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,38,680.37 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,30,042.72 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,18,894.09 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,05,807.09 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,64,436.79 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,47,675.98 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,42,035.99 करोड़ रुपये
- एलआईसी 4,33,768.34 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications