नई दिल्ली, जुलाई 25। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते हफ्ते करीब 76,640.54 करोड़ रुपये कम हो गया है। बीते हफ्ते निवेशकों को सबसे ज्यादा घाटा एचडीएफसी बैंक ने कराया है। वहीं सेंसेक्स में बीते हफ्ते 164.26 अंक (0.30 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे शेयर की संख्या में गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
ये हैं नुकसान कराने वाली कंपनियां
सेंसेक्स की टॉप 10 में से जिन 6 कंपनियों ने निवेशकों का पैसा डुबाया है, उनके नाम है रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक। इमें से एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप करीब 43,578.18 करोड़ रुपये कम होकर 7,97,422.67 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 13,004.97 करोड़ रुपये घटकर 5,54,326.75 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 9,543.39 करोड़ रुपये कम होकर 4,48,566.27 करोड़ रुपये पर आ गई है। इस दौरान कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 5,392.88 करोड़ रुपये कम होकर 3,41,634.86 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं इस दौरान रिलायंस की मार्केट कैप 4,184.03 करोड़ रुपये घटकर 13,34,579.57 करोड़ रुपये बची है। एसबीआई की मार्केट कैप 937.09 करोड़ रुपये कम होकर 3,82,999.70 करोड़ रुपये रह गई है।
इन कंपनियां की मार्केट कैप बढ़ी
बीते हफ्ते इनफोसिस की मार्केट कैप 15,055.86 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,343.70 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 11,370.14 करोड़ रुपये उछलकर 4,68,639.08 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 6,436.35 करोड़ रुपये बढ़कर 11,88,153.80 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 3,190 करोड़ रुपये बढ़कर 3,73,000.18 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
अब ये हैं भारत की टॉप 10 कंपनियां और ये है उनका मार्केट कैप
रिलायंस 13,34,579.57 करोड़ रुपये
टीसीएस की मार्केट कैप 11,88,153.80 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 7,97,422.67 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,77,343.70 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,54,326.75 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 4,68,639.08 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,48,566.27 करोड़ रुपये
एसबीआई 3,82,999.70 करोड़ रुपये
बजाज फाइनेंस 3,73,000.18 करोड़ रुपये
कोटक महिंद्रा बैंक 3,41,634.86 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications