Top 10 companies in terms of Market Cap: शेयर मार्केट में पिछले हफ्ते भारी गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। अगर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों पर नजर डाली जाए तो 7 कंपनियों की मार्केट कैप में करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक ने कराया है। वहीं पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 982.56 अंक या 1.37 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुआ था। पिछले हफ्ते 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते शेयर मार्केट में छुट्टी रही, जबकि 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के चलते अवकाश रहा।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एसबीआई की मार्केट कैप में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और भारती एयरटेल की मार्केट कैप में बढ़त दर्ज हुई है।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 32,661.45 करोड़ रुपये कम होकर 10,90,001.31 करोड़ रुपये बची है। एलआईसी की मार्केट कैप 20,682.74 करोड़ रुपये घटकर 5,71,337.04 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 19,173.43 करोड़ रुपये घटकर 13,93,439.94 करोड़ रुपये बची।
इसी दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 16,599.77 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,46,989.47 करोड़ रुपये बची है। आईटीसी की मार्केट कैप 15,908.1 करोड़ रुपये घटकर 5,68,262.28 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 9,210.4 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,70,974.17 करोड़ रुपये बची है। वहीं इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 1,928.22 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 18,33,737.60 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
वहीं इस दौरान तीन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी है। इस दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप 20,727.87 करोड़ रुपये बढ़कर 6,52,407.83 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा इन्फोसिस की मार्केट कैप 9,151.75 करोड़ रुपये बढ़कर 6,93,457.65 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 1,137.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,08,511.16 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिए भारत की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 18.33 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस 13.93 करोड़ लाख रुपये
- एचडीएफसी बैंक 10.90 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 7.08 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस 6.93 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 6.52 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी 5.71 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5.70 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी 5.68 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई 5.46 लाख करोड़ रुपये
डिस्क्लेमर: यहां पर मार्केट कैप की गणना गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद के रेट के आधार पर की गई है। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहा था।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications