बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप 71,462.28 करोड़ रुपये बढ़कर 18,41,994.48 करोड़ रुपये हो गई है।

Market cap : मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते 1,15,837 करोड़ रुपये की बढ़ी है। टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में सिर्फ एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी की मार्केट कैप घटी है। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स 574.86 अंक (0.92 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ था। इसके अलावा बीते बुधवार को सेंसेक्स पहली बार 63,000 अंक के स्तर के ऊपर भी गया था।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप 71,462.28 करोड़ रुपये बढ़कर 18,41,994.48 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 18,491.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,488.60 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 18,441.62 करोड़ रुपये बढ़कर 12,58,439.24 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान इन्फोसिस की मार्केट कैप 3,303.5 करोड़ रुपये बढ़कर 6,89,515.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। अदानी एंटरप्राइजेज की मार्केट कैप 2,063.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,045.74 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एयरटेल की मार्केट कैप 1,140.46 करोड़ रुपये बढ़कर 4,72,234.92 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 845.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,49,207.46 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एसबीआई की मार्केट कैप 89.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,214.79 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।

जानिए दोनों कंपनियों की कितनी कम हुई माकेट कैप
एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 5,417.55 करोड़ रुपये कम होकर 8,96,106.38 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 2,282.41 करोड़ रुपये कम होकर 4,85,626.22 करोड़ रुपये बची है।

मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 18,41,994.48 करोड़ रुपये
टीसीएस 12,58,439.24 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 8,96,106.38 करोड़ रुपये
इन्फोसिस 6,89,515.09 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,49,207.46 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,14,488.60 करोड़ रुपये
अदानी एंटरप्राइजेज 4,47,045.74 करोड़ रुपये
एसबीआई 5,42,214.79 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,85,626.22 करोड़ रुपये
एयरटेल 4,72,234.92 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications