नई दिल्ली, जुलाई 31। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप बीते 1 सप्ताह में करीब 1,91,622.95 करोड़ रुपये बढ़ी है। सबसे ज्यादा बजाज फाइनेंस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बढ़ी है। वहीं बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,498.02 अंक (2.67 प्रतिशत) तेजी के साथ बंद हुआ है। आइये जानते हैं कि सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों ने किसने कितनी कितनी कमाई कराई और किन दो कंपनियों इस दौरान निवेशकों का पैसा डुबाया।

पहले जानिए क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों ने कराई कमाई
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 57,673.19 करोड़ रुपये बढ़कर 4,36,447.88 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं टाटा ग्रुप की टीसीएस की मार्केट कैप 47,494.49 करोड़ रुपये बढ़कर 12,07,779.68 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 23,481.09 करोड़ रुपये बढ़कर 7,97,251.18 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 18,219 करोड़ रुपये बढ़कर 6,52,012.91 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 14,978.42 करोड़ रुपये बढ़कर 4,31,679.65 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 12,940.69 करोड़ रुपये बढ़कर 4,71,397.99 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 12,873.62 करोड़ रुपये बढ़कर 5,69,400.43 करोड़ रुपये हो गई। बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 3,962.45 करोड़ रुपये बढ़कर 16,97,208.18 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
जानिए किन 2 कंपनियों ने कराया नुकसान
सेंसेक्स में भारी तेजी के बाद भी दो कंपनियों ने निवेशकों को बीते हफ्ते नुकसान कराया है। नुकसान कराने में नंबर एक कंपनी रही है जीवन बीमा निगम (एलआईसी)। एलआईसी की मार्केट कैप 7,020.75 करोड़ रुपये कम होकर 4,28,739.97 करोड़ रुपये बची है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 810.61 करोड़ रुपये कम होकर 6,19,551.97 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 16,97,208.18 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,07,779.68 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,97,251.18 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,52,012.91 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,19,551.97 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,69,400.43 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,71,397.99 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,36,447.88 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,31,679.65 करोड़ रुपये
- एलआईसी 4,28,739.97 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications