नई दिल्ली, नवंबर 7। बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का दौर रहा। इसके चलते निवेशकों की चांदी रही। हाल यह रहा कि बीते एक हफ्ते में ही टॉप 8 शेयरों ने निवेशकों को करीब सवा लाख करोड़ रुपये कमाई करा दी है। यह शेयर इतने अच्छे हैं कि इनमें आज भी निवेश किया जा सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि यह आठ शेयर कौन से हैं और किस शेयर ने कितनी कमाई कराई है, तो यहां पर पूरे डिटेल ले सकते हैं। जहां तक शेयर बाजार की बात है तो बीते हफ्ते मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 760.69 अंक (1.28 फीसदी) बढ़ा है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
आइये अब इन आठ शेयरों के बारे में जानते हैं।
जानिए रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा कराने वाले शेयरों के बारे में
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते सामूहिक रूप से करीब 1,18,930.01 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा टीसीएस और एसबीआई की बढ़ी है। इस दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 40,782.04 करोड़ रुपये बढ़कर 12,98,015.62 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 25,033.54 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,406.02 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 17,158.49 करोड़ रुपये बढ़कर 7,18,890.08 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 10,153.08 करोड़ रुपये बढ़कर 5,24,370.77 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 7,502.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,54,304.34 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 6,978.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,69,458.69 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 6,453.41 करोड़ रुपये बढ़कर 8,82,981.83 करोड़ रुपये हो गई। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 4,868.48 करोड़ रुपये बढ़कर 4,07,881.48 करोड़ रुपये हो गई।
इन 2 कंपनियों की घटी मार्केट कैप
वहीं दो कंपनियों की मार्केट कैप में गिरावट भी दर्ज की गई है। इसमें से एक है देश की नंबर एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज। रिलायंस की मार्केट कैप 24,612.17 करोड़ रुपये कम होकर 15,85,074.58 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 13,680.32 करोड़ रुपये कम होकर 5,42,827.39 करोड़ रुपये रह गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 15,85,074.58 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 12,98,015.62 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,82,981.83 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,18,890.08 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,69,458.69 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,42,827.39 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,24,370.77 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 4,73,406.02 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,54,304.34 करोड़ रुपये
- कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 4,07,881.48 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications