नई दिल्ली, अक्टूबर 31। मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 कंपनियों की मार्केट कैप में भारी गिरावट आई है। मार्केट कैप में इस कमी का सीधा मतलब होता है कि निवेशकों को इतना नुकसान हुआ है। बीते हफ्ते इन 9 कंपनियों की मार्केट कैप 2,48,542.3 करोड़ रुपये कम हुई है। निवेशकों का सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस और एचडीएफसी बैंक ने कराया है। आइये जानते हैं कि वह एक कंपनी कौन सी है, जिसने शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच भी निवेशकों को फायदा कराया है।
बीते हफ्ते काफी गिरा शेयर बाजार
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,48,542.3 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ.
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किन कंपनियों ने निवेशकों के पैसे डुबाए
बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 56,741.2 करोड़ रुपये कम होकर 16,09,686.75 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 54,843.3 करोड़ रुपये कम हो गई है। इस कमी के बाद अब एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,76,528.42 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 37,452.9 करोड़ रुपये कम होकर 12,57,233.58 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 27,678.78 करोड़ रुपये कम होकर 7,01,731.59 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 27,545.09 करोड़ रुपये कम होकर 4,03,013 करोड़ रुपये रह गई। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 18,774.8 करोड़ रुपये कम होकर 4,46,801.66 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा एचयूएल की मार्केट कैप 14,356 करोड़ रुपये कम होकर 5,62,480.40 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 10,659.37 करोड़ रुपये कम होकर 5,14,217.69 करोड़ रुपये रह गई। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 490.86 करोड़ रुपये कम होकर 4,48,372.48 करोड़ रुपये रह गई।
आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप बढ़ी
वहीं शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच बीते हफ्ते केवल आईसीआईसीआई बैंक ने ही निवेशकों को फायदा कराया है। बीते हफ्ते आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 30,010.44 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,507.71 करोड़ रुपये हो गई है।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 16,09,686.75 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 12,57,233.58 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,76,528.42 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,01,731.59 करोड़ रुपये
- एचयूएल की मार्केट कैप 5,62,480.40 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,56,507.71 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,14,217.69 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 4,48,372.48 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,46,801.66 करोड़ रुपये
- कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 4,03,013 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications