Market Capitalization: बीते हफ्ते मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 7 की वैल्यूएशन करीब 71,301.34 करोड़ की बढ़ी है। इस दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप सबसे ज्यादा 38,726.67 करोड़ की बढ़ी। वहीं पिछले हफ्ते महाशिवरात्रि की छुट्टी के चलते शेयर मार्केट 4 दिन खुला था। इस दौरान शेयर मार्केट ने 6 मार्च और 7 मार्च को लगातार दो दिन ऑल टाइम हाई बनाया। पिछले हफ्ते सेंसेक्स सेंसेक्स 374.04 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 74,119.39 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। उसी दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22,493.55 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

बीते सप्ताह भारती एयरटेल की मार्केट कैप 38,726.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,448.44 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 13,476.16 करोड़ रुपये बढ़ोकर 7,03,393.29 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 12,243.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,707.88 करोड़ रुपये हो गई।
इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 3,099.76 करोड़ रुपये बढ़कर 7,63,581.30 करोड़ रुपये हो गई। आईटीसी की मार्केट कैप 1,469.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,921.57 करोड़ रुपये हो गई। टीसीएस की मार्केट कैप 1,157.79 करोड़ रुपये बढ़कर 14,87,070.15 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 1,127.8 करोड़ रुपये बढ़कर 5,68,753.81 करोड़ रुपये हो गई।
वहीं इस रुख के उलट इन्फोसिस की मार्केट कैप 15,875.81 करोड़ रुपये घटकर 6,71,121.34 करोड़ रुपये बची। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 15,391.94 करोड़ रुपये घटकर 20,01,358.50 करोड़ रुपये बची। इसी दौरान एलआईसी की मार्केट कैप 6,166.87 करोड़ रुपये कम होकर 6,48,596.89 करोड़ रुपये बची।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 20,01,358.50 करोड़ रुपये
- टीसीएस 14,87,070.15 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 10,98,707.88 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 7,63,581.30 करोड़ रुपये
- एसबीआई 7,03,393.29 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 6,77,448.44 करोड़ रुपये
- इन्फोसिस 6,71,121.34 करोड़ रुपये
- एलआईसी 6,48,596.89 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,68,753.81 करोड़ रुपये
- आईटीसी 5,15,921.57 करोड़ रुपये
नोट: मार्केट कैप की गणना बीते गुरुवार को शेयर बंद होने के बाद की गई है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications