नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते हफ्ते 3.35 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। कोरोना वायरस के महामारी का रूप लेने के डर के चलते शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का दौर चला और टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण रसातल पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है। रिलायंस का बाजार मूल्यांकन 99,430.93 करोड़ रुपये घटकर 8,42,262.64 करोड़ रुपये रह गया।

काफी गिरा शेयर बाजार
28 फरवरी को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,448 अंक टूटकर बंद हुआ था। यह एक दिन में सेंसेक्स की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 2,872.83 अंक या करीब 6.97 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 879.10 अंक यानी 7.27 प्रतिशत नीचे आया।
मार्केट कैप लूज करने वाली कंपनियों का हाल
सप्ताह के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 58,293.29 करोड़ रुपये घटकर 7,50,833.42 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 33,222.99 करोड़ रुपये घटकर 3,76,839.9 करोड़ रुपये रह गई। विश्लेषकों ने कहा कि सप्ताह के दौरान टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण उल्लेखनीय रूप से घट गया। सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 15,792.31 करोड़ रुपये घटकर 4,70,824.97 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 21,369.47 करोड़ रुपये घटकर 6,45,544.93 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 27,830.35 करोड़ रुपये घटकर 3,11,457.26 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,821.78 करोड़ रुपये घटकर 3,09,721.16 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 32,736.06 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,21,030.9 करोड़ रुपये रह गया। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 22,088.41 करोड़ रुपये घटकर 2,70,326.48 करोड़ रुपये पर आ गया। इनके अलावा भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 11,702.17 करोड़ रुपये घटकर 2,85,898.48 करोड़ करोड़ रुपये पर आ गया।
निवेशकों को हुआ तगड़ा नुकसान
सप्ताह के दौरान शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट के बीच निवेशकों की 5.45 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। 28 फरवरी को बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1,46,94,571.56 करोड़ रुपये पर था। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और एसबीआई का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें : 500 रु महीना का निवेश बन सकता है 10 लाख, ये है तरीका
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications