नई दिल्ली, अप्रैल 27। मारुति 800 कार आपको याद है? देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी उसका प्रोडक्शन भी बंद कर चुकी है। मारुति 800 एक छोटी सिटी कार थी। भारत में इसका प्रोडक्शन 1983 से 2014 तक मारुति द्वारा किया गया। इसका फर्स्ट-जेन मॉडल (एसएस80) 1979 की सुजुकी ऑल्टो पर बेस्ड था। इस कार में 800 सीसी का एफ8बी इंजन लगा हुआ था। अब इस कार का नया वर्जन सामने आया है। इस कार का नया वर्जन कंपनी ने नहीं पेश किया है, बल्कि किसी व्यक्ति ने इस कार को एक नया रूप दिया है। सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक पुरानी 800 को शानदार जिप्सी में बदल दिया गया है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
मारुति 800 का काफी समय पहले कंपनी प्रोडक्शन बंद कर चुकी है, मगर बावजूद इसके लोग इस कार को आज भी काफी याद करते हैं। अब किसी कार को एक मॉडिफाई कर जिप्सी का रूप दिया गया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इसे किसने मॉडिफाई किया है। मगर कार की बॉडी की शेप पर काफी अच्छे से काम किया गया है।
नहीं कर सकते मॉडिफाई
अगर आप अपनी किसी कार या बाइक को मॉडिफाई करना चाहते हैं तो पहले इसका नियम जान लें। भारत में बिना अनुमति किसी भी बाइक या कार को मॉडिफाई करना गैरकानूनी है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्देश जारी किया गया है। मगर एक रास्ता है, जिसके तहत कार या बाइक को आसानी से मॉडिफाई किया जा सकता है।
ये है मॉडिफाई करने का रास्ता
अगर आप अपनी किसी बाइक या कार को मॉडिफाई करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। मगर आपको स्थानीय रोड ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) ऑफिस से मंजूरी लेनी होगी। बहरहाल जिस मारुति 800 को जिप्सी में कंवर्ट किया गया है उसमें कुछ कमियां भी हैं। जैसे कि इसका साइज कुछ बड़ा है।
मारुति 800 की लाखों कारें बिकीं
मारुति ने अपनी 800 की लगभग 28.7 यूनिट्स तैयार की थीं, जिसमें से 26.6 लाख को भारत में ही बेचा गया। 31 से अधिक वर्षों के प्रोडक्शन के साथ मारुति 800 भारत में दूसरी सबसे लंबी उत्पादन वाली कार है। इस मामले में पहले नंबर पर हिंदुस्तान एम्बेसडर रही है। बता दें कि पिछले साल भी मारुति 800 को ईवी मॉडल में तब्दील किया गया था। इसे कंपनी ने मारुति 800 के ईवी वर्जन को पेश नहीं किया था, बल्कि इस कार के बेसिक मॉडल को ईवी में कंवर्ट किया गया था।
किसने किया था मॉडिफाई
पिछले साल मारुति 800 को ईवी में तब्दील किया था नॉर्थवे मोटरस्पोर्ट के हेमांक देबड़े ने। उस मारुति 800 ईवी की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा बताई गई थी। जबकि उसके लिए 120 किमी तक सफर करने का दावा किया गया था। भारत में इलेक्ट्रिक कारों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर मारुति 800 को भी इलेक्ट्रिक रूप दिया गया। मारुति 800 में कुछ अहम बदलाव किए गए थे। मारुति 800 ईवी में रिजनेरेटिव ब्रेकिंग को शामिल किया गया, जो इसे स्लो करने में काम आएगा। वहीं टेस्ला कारों की तरह इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है। आप इस कार को ड्राइव, न्यूट्रल और रिवर्स जैसे विभिन्न मोड पर चला सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications