Maruti Suzuki Alto : आज के समय में महंगाई बहुत अधिक हो गयी है। इसका सीधा असर लोगों की जेब और सेविंग्स पर पड़ रहा है। इससे हर कोई परेशान भी है। यही महंगाई लोगों को कार खरीदने से भी रोक रही है। असल में लोगों के बजट हैं कम, जिससे वे नयी कार खीरदने के बारे में नहीं सोच सकते। पर यदि आप सेकंड हैंड कार से काम चला सकते हैं तो यह खबर आपके काम आएगी। आप कम पैसों में, लगभग एक बाइक की कीमत पर, भी अपने लिए कार खरीद सकते हैं।

जानिए यूज्ड कार के बारे में
आपने भी देखा होगा कि मार्केट में पुरानी कारों का ट्रेंड काफी चलन में है। लोग यूज्ड कारों को खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोग ऐसे हैं, जो नयी कार खरीदते समय पुरानी कार को बेच देते हैं। यानी पुरानी कार बेचने वाले भी हैं और खरीदने वाले भी। मार्केट में कई ऐसी कंपनियां भी मौजूद हैं, जो इस बिजनेस को बहुत अच्छे ढंग से कर रही हैं। ये कंपनियां यूज्ड कार खरीदने और बेचने वालों के बीच डीलिंग का काम करती हैं।
ऑनलाइन खरीदें या ऑफलाइन
मार्केट में इस समय आपको यूज्ड यानी सेकंड हैंड कारें ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक खरीदने को मिल जाएंगी। ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जिन पर वेरिफाइड और सर्टिफाइड यूज्ड कारें खरीदनें को मिल रही हैं। मगर ये कारें ऑफलाइन खरीदना बेहतर है। आप सेलर से फोन पर बात करते पहले उसकी कंडीशन और डॉक्यूमेंट्स जांच लें। आगे जानिए कि कहां पर मारुती ऑल्टो का पुराना मॉडल सस्ते में मिल रहा है।

ऑल्टो 800 का 2010 मॉडल
सबसे पहले तो बात करते हैं मारुती ट्रू वैल्यू स्टोर की, जो मारुति का ही यूज्ड कारों के लिए ऑनलाइन पोर्टल है। इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए मारुती ऑल्टो 800 को आप बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। आप यहां से ऑल्टो का 2010 का मॉडल सिर्फ 32000 रु में खरीद सकते हैं, जिसमें कि गैस किट भी लगी हुई है। विक्रेता पालनपुर का है। कार सफ़ेद रंग की है।
मारुति ऑल्टो एसटीडी (2009 मॉडल)
मारुती ट्रू वैल्यू स्टोर पर ही ऑल्टो का एसटीडी वेरिएंट मिल रहा है, जो कि 2009 का है। ये कार सिर्फ 30 हजार रुपये में मिल रही है। ये कार 65 हजार किमी तक चली है। कार सेकेंड ऑनर की है। कार तिरूअंतपुरम नंबर पर रजिस्टर्ड है। ये कार अच्छी कंडीशन में बताई गयी है।

मारुति ऑल्टो एसटीडी (2008 मॉडल)
मारुति ऑल्टो एसटीडी का 2008 मॉडल भी बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। यह कार 65 हजार किमी से थोड़ा अधिक चली है। कार की कीमत 30 हजार रु तय की गयी है। ये गाड़ी गाजियाबाद नंबर पर रजिस्टर्ड है। अच्छी बात यह है कि वेबसाइट के माध्यम से आप ऑनर की डिटेल ले सकते हैं और सीधे उसी से बात कर सकते हैं।
मारुती ट्रू वैल्यू पोर्टल के फीचर्स : -
- यहां से हैचबैक से लेकर महंगी यूज्ड कारें कम दामों में मिल सकती हैं
- यहां कई यूज्ड कारें सर्टिफाइड होती हैं
- आपको 1 साल तक की वारंटी और 3 मुफ्त सर्विस भी मिलेंगी
- यूज्ड कार की सारी जानकारी आपको दी जाएगी। जैसे कि मॉडल, वेरिएंट, गाड़ी पेट्रोल या डीजल है, कितना चली है आदि
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications