नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी की ऑल्टो भारतीय बाजार में 2000 से ही अपनी खास पहचान हुए है। 20 साल बाद भी इस कार की गिनती भारत की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में होती है। खास कर 2006 के बाद तो ये सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इसकी एक खास वजह है कार का प्राइस। ऑल्टो की शुरुआती कीमत 3 लाख रु से भी कम है। ऑल्टो भारत की 5 सबसे सस्ती कारों में से एक है। इसके फीचर्स भी शानदार हैं। फीचर्स, दाम और मारुति सुजुकी का ब्रांड ग्राहकों को इस कार की तरफ आकर्षित करता है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में ये कार खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। वो इसलिए क्योंकि ऑल्टो के 1-2 नहीं बल्कि पूरे 8 वेरिएंट्स हैं, जिनमें सीएनजी मॉडल भी हैं। आइए जानते हैं इस कार के सभी वेरिएंट्स की कीमत।
ऑल्टो एसटीडी
ये ऑल्टो का बेसिक वेरिएंट है, जिसकी कीमत 2.95 लाख रु है। इस मॉडल में 796 सीसी का इंजन है। ऑल्टो का ये मॉडल 22.05 किमी का माइलेज देता है। ऑल्टो का एसटीडी वेरिएंट पेट्रोल कार है। इसमें मैनुअल 5 गियर्स ट्रांसमिशन दिया गया है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो एसटीडी (ओ)
ये ऑल्टो का एक दूसरा वेरिएंट है, जिसकी कीमत 2,99,900 लाख रु है। इस मॉडल में भी 796 सीसी का इंजन है। ऑल्टो का ये मॉडल 22.05 किमी का माइलेज देता है। एसटीडी (ओ) भी ऑल्टो का पेट्रोल वेरिएंट है। इस कार का वजन 732 किलो है।
ऑल्टो एलएक्सआई
ऑल्टो के इस मॉडल की कीमत 3,52,900 रु है। ये भी पेट्रोल वेरिएंट है, जो 796 सीसी इंजन के साथ 22.05 किमी का ही माइलेज देती है। ऑल्टो एलएक्सआई मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है और इसे 6 रंगों में पेश किया गया है जिनमें ग्रेनाइट ग्रे, सेरुलियन ब्लू, मोजिटो ग्रीन, अपटाउन रेड, सिल्की सिल्वर और सॉलिड व्हाइट शामिल हैं।
ऑल्टो एलएक्सआई (ओ)
ऑल्टो के इस वेरिएंट की कीमत 3,57,200 रु है। इस वेरिएंट का इंजन 6000 आरपीएम पर 47 बीएचपी और 3500 आरपीएम पर 69 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। मारुति सुजुकी एलएक्सआई (ओ) भी मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है।
ऑल्टो वीएक्सआई
ऑल्टो के इस वेरिएंट की कीमत 3,76,100 रु है। ये भी 796 सीसी इंजन से लैस है और 22.05 किमी का ही माइलेज देती है। पेट्रोल वाला ये वेरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है और इसे 6 रंगों में पेश किया गया है जिनमें ग्रेनाइट ग्रे, सेरुलियन ब्लू, मोजिटो ग्रीन, अपटाउन रेड, सिल्की सिल्वर और सॉलिड व्हाइट शामिल है।
ऑल्टो वीएक्सई प्लस
ऑल्टो के वीएक्सई प्लस की कीमत 3,89,600 रु है। ऑल्टो वीएक्सई प्लस में सेंट्रल लॉकिंग के लिए रिमोट और चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी है। ये वेरिएंट भी 22.05 किमी तक का माइलेज देता है।
ऑल्टो एलएक्सआई (ओ) सीएनजी
ऑल्टो एलएक्सआई (ओ) का ये सीएनजी मॉडल है। इस वेरिएंट भी 796 सीसी का इंजन दिया गया है। मगर पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले ये 31.59 किमी का माइलेज देती है। सीएनजी कार से वैसे भी सफर ज्यादा सस्ता पड़ता है।
ऑल्टो एलएक्सआई सीएनजी
इस मॉडल का दाम 4,32,700 रु है। ये भी सीएनजी वेरिएंट है, जिसमें 796 सीसी का ही इंजन दिया गया है। ये मॉडल भी आपको 31.59 किमी का माइलेज देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications