नई दिल्ली, अगस्त 18। मारुति सुजुकी कंपनी की कार आल्टो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। साल 2000 में पहली बार कंपनी ने आल्टो को लॉन्च किया था। तब से लेकर अब तक सुजुकी ऑल्टो के कई अपडेट बाजार में उतार चुकी है। मारुति सुजुकि ने आल्टो के नए मॉडल के10 के नए 2022 अपडेट को आज लांच कर दिया। साल 2000 में पहली बार लांच होने के बाद मारुति सुजुकी की ऑल्टो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। सुजुकी ने 2020 में ऑल्टो के10 का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया था। लेकिन कंपनी ने अब इसका अपडेटेड वर्जन बाजार में उतारा है। के10 के नए अपडेट की कीमत 3.99 लाख रुपए से शुरू है।
22 साल पहले लांच हुई थी पहली आल्टो
कंपनी ने बताया कि इस कार में 1.0 लीटर के-सीरिज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन का प्रयोग किया गया है। इस इंजन क्षमता के साथ कार 24.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। मारुति के सीनियर एक्सीक्यूटिव डाइरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 22 साल के दौरान हर घंटे 100 ऑल्टो कारों की बिक्री हुई थी। बताए गए डाटा के अनुसार अभी तक 43 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी है।
कस्टमाइजेबल होगी कार
कंपनी ने कार के डिजाइन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें फ्रेंडली इंटरफेस, स्मार्ट सीटिंग लेआउट, फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, बिगर केबिन स्पेस जैसे अपडेट किए गए हैं। ड्राइविंग को ज्यादा आसान बनाने के लिए सुजुकी ने इस कार में ऑटो शिफ्ट गियर लगाया है। गाड़ी में डबल फ्रंट एयरबैग, एंटी ब्रेकिंग सिस्टम समेत 15 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है। नई ऑल्टो को 6 रंगों उपलब्ध होगी। कंपनी ने ग्राहकों को नए ऑल्टो के10 को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करने का दो विकल्प की भी व्यवस्था की है।
आल्टो के10 से जुड़े अपडेट
मारुति सुजुकी की ऑल्टो के10 का यह नया वर्जन सुजुकी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म हर्टटेक पर आधारित है। कंपनी ने कुछ हि दिन पहले आल्टो के10 की बुकिंग की थी। ग्राहक कार को मारुति सुजुकी एरीना आउटलेट या ऑनलाइन माध्यम से 11000 रुपये में बुक कर सकते हैं। मारुति सुजुकि ने नई ऑल्टो के10 में 7 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगन-आर जैसी कुछ कारों में उपलब्ध है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम कार में ऐपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्जिलरी केबल को भी सपोर्ट करता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications