नई दिल्ली, अगस्त 2। क्या आप खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो ये खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल यदि कार खरीदने के लिए आपका बजट कम है तो हम एक ऐसा ऑप्शन बताएंगे, जिससे आप काफी सस्ते में कार खरीद सकेंगे। नयी के बजाय आप शुरुआत में पुरानी कार खरीद सकते हैं। अनुभव लेने के लिए भी पुरानी कार ही सही है। मारुति ऑल्टो का एक पुराना मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। आपको इस 3 लाख रु की कीमत वाली कार का पुराना मॉडल सिर्फ 1 लाख रु में मिल जाएगा।
कहां से खरीदें
मारुति ऑल्टो का पुराना मॉडल कार्स24 पर बिक्री के लिए रखा गया है। इस कार के बेसिक मॉडल की कीमत 2.99 लाख रु है। मगर आपको बतौर ऑन-रोड प्राइस 3.28 लाख रु चुकाने होंगे। पर कार्स24 पर जो ऑल्टो का पुराना मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है वो सिर्फ 1.09 लाख रु में मिल जाएगा। ऑल्टो मारुति की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शामिल है। इस कार के कुल 8 वेरिएंट हैं।
कितनी पुरानी है कार
1.09 लाख रु में कार्स24 पर आपको ऑल्टो का 2008 मॉडल मिलेगा। अच्छी बात यह है कि कार को पहला मालिक ही बेच रहा है। ये कार 58 हजार किमी से अधिक चली हुई है। कार यूपी में रजिस्टर्ड है। नयी ऑल्टो कार का पेट्रोल इंजन 22.05 किलोमीटर का माइलेज दे सकता है। मगर इसी कार का सीएनजी वेरिएंट 31.59 किमी तक का माइलेज दे सकता है।
मिलेगा खास ऑफर
अगर आप कहीं और से पुरानी कार खरीदें तो संभव है कि आपको कोई भी अतिरिक्त फैसिलिटी न मिले। मगर कार्स 24 का सबसे अहम बेनेफिट है मनीबैक ऑफर। अगर आपको कार पसंद न आए या कार में कुछ गड़बड़ लगे तो आप कार वापस करके पूरा पैसा वापस ले सकते हैं। हालांकि इसकी लिमिट सिर्फ 7 दिनों की होगी। दूसरी बात आपको कार के लिए लोन भी मिल सकता है। लोन की ईएमआई 2440 रु होगी।
ऑल्टो के फीचर्स
मारुति ऑल्टो पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन में मिलती है। पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन 796-796 सीसी के हैं। यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर ऑल्टो 800 की माइलेज 22.05 किमी/लीटर से 31.59 किमी/किलोग्राम है। इसका फ्यूल टैंक 60 लीटर का है। कार में आपको पावर स्टीयरिंग, एंटी ब्रेकिंग लॉक सिस्टम, ड्राइवर एयरबैग, व्हील कवर, पावर विंडो, एयर कंडीशनर और पैसेंजर एयरबैग शामिल हैं।
मारुति की बिक्री
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की जुलाई में बिक्री में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने जुलाई 2020 में 1,08,064 यूनिट्स के मुकाबले इस साल समान महीने में 1,62,462 यूनिट्स की बिक्री की। मारुति की घरेलू बिक्री पिछले महीने 39 प्रतिशत बढ़कर 1,41,238 इकाई रही, जो जुलाई 2020 में 1,01,307 इकाई रही थी। कंपनी ने कहा कि जुलाई में इसका निर्यात बढ़कर 21,224 इकाई हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 6,757 इकाई था। यानी कंपनी का निर्यात तीन से अधिक रहा। ऑल्टो और एस-प्रेसो की जुलाई 2020 में 17,258 यूनिट्स के मुकाबले इस साल जुलाई में 19,685 यूनिट्स बिकीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications