नई दिल्ली, सितंबर 14। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी सितंबर महीने में अपनी कार रेंज पर आकर्षक छूट दे रही है। इसके साथ ही होंडा भी अपनी कारों पर इसी महीने ऑफर पेश कर चुकी है। पहले बात करते हैं मारुति की। मारुति के एरिना रिटेल आउटलेट्स से खरीदे गए कार मॉडल पर आप इस महीने 55,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। मारुति एस-प्रेसो पर एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। आपको इस कार पर 15,000 रुपये तक की बचत हो जाएगी। इस कार को खरीदने पर 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आगे जानते हैं बाकी कारों की डिटेल।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
स्विफ्ट भारत में सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इसका नया मॉडल 1.2-लीटर, 90-हॉर्सपावर वाले पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। इस कार को आप 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 35,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
मारुति सुजुकी डिजायर और ईको
डिजायर पर इस महीने 35,000 रुपये तक की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर अलग से 4,000 रुपये की छूट मिल रही है। बात करें ईको की तो इसे आप 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के कॉरपोरेट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आपको 10,000 रुपये का कैश बेनिफिट भी मिलेगा।
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 और ऑल्टो के10
सितंबर में ऑल्टो 800 पर 10,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। साथ ही इस कार पर 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। बात करें ऑल्टो के10 की तो इस हैचबैक पर 30,000 रुपये की कुल छूट है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।
वैगनआर और सेलेरियो
सितंबर में वैगनआर पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट और 15,000 रुपये तक की कैश छूट मिल रही है। वहीं सेलेरियो पर 35,000 रुपये की नकद छूट, 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
होंडा सिटी (जेनरेशन 5)
इस कार पर सितंबर में या तो आप 5,000 रुपये की नकद छूट ले सकते हैं या 5,496 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज़। बाकी कार पर 5,000 रुपये की छूट के साथ-साथ कार एक्सचेंज पर 7,000 रुपये का बोनस, 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।
होंडा डब्ल्यूआर-वी
इस कार पर आप 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये की अतिरिक्त छूट ले सकते हैं। इस कार पर खरीदारों को 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है।
होंडा जैज़
जैज़ पर 7,000 रुपये का बोनस और 10,000 रुपये की छूट दे रही है। साथ ही 5,000 रुपये का कस्टमर लॉयल्टी बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी इस कार पर दिया जा रहा है।
होंडा अमेज और सिटी (जेनरेशन 4)
होंडा अमेज पर ग्राहकों को इस महीने 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 5000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। होंडा सिटी (जेनरेशन 4) पर आप केवल 5,000 रुपये बचा सकते हैं, जो कस्टमर लॉयल्टी बोनस के रूप में दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications