नई दिल्ली, अगस्त 7। अगस्त में ग्राहकों को लुभाने के लिए मारुति सुजुकी एक बार फिर से शानदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने बिक्री को और बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर आकर्षक छूट और डील्स की पेशकश करने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी इस महीने अपनी कारों पर अच्छा डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट छूट मिलेगी। जानते हैं किस कार पर आपको कितना डिस्काउंट मिल सकता है।
मारुति ऑल्टो और एस-प्रेसो
मारुति ऑल्टो के सीएनजी वेरिएंट पर 5,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। कार के पेट्रोल वर्जन की बात करें तो 'एसटीडी' ट्रिम पर 15,000 रुपये और अन्य सभी ट्रिम्स पर 25,000 रुपये की नकद छूट मिलेगी। एस-प्रेसो पर 25,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। साथ ही 20 अगस्त से पहले बुकिंग पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। जबकि कार के सीएनजी वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट मिलेगी। बाकी इन दोनों कारों पर 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
मारुति सिलेरियो और वैगनआर
मारुति सेलेरियो पर दिए जा रहे ऑफर में कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस इस कार पर मिल रहा है। वैगन-आर के पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 रुपये की नकद छूट और पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। दोनों कारों पर आपको 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
स्विफ्ट और डिजायर
स्विफ्ट पर सबसे अधिक 49000 रु तक की बचत हो सकती है। कार के एमटी वेरिएंट के एलएक्सआई मॉडल पर 10000 रु, वीएक्सआई मॉडल पर 25000 रु और जेडएक्सआई तथा जेडएक्सआई+ पर 15-15 हजार रु का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसके एएमटी वेरिएंट के वीएक्सआई मॉडल पर 25000 रु और बाकी मॉडलों पर 15000 रु का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिजायर पर आपको 10000 रु का कैश डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही स्विफ्ट और डिजायर के सभी मॉडलों और वेरिएंट्स पर 20000 रु का एक्सचेंज बोनस और 4000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा।
विटारा ब्रेजा
मारुति की विटारा ब्रेजा को आप 15000 रु के कैश डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस कार पर ग्राहकों को 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
मारुति ईको
मारुति ईको पर 5,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। अर्टिगा पर कोई आधिकारिक छूट उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजुकी इंडिया की जुलाई में बिक्री में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने जुलाई 2020 में 1,08,064 यूनिट्स के मुकाबले इस साल समान महीने में 1,62,462 यूनिट्स की बिक्री की। मारुति की घरेलू बिक्री पिछले महीने 39 प्रतिशत बढ़कर 1,41,238 इकाई रही, जो जुलाई 2020 में 1,01,307 इकाई रही थी। कंपनी ने कहा कि जुलाई में इसका निर्यात बढ़कर 21,224 इकाई हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 6,757 इकाई था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications