नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने रविवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए एक स्पेशल ऑफर का ऐलान किया। कंपनी सरकारी कर्मचारियों को अपने मौजूदा फेस्टिवल ऑफर्स के ऊपर 11 हजार रु के अतिरिक्त बेनेफिट देगी। मारुति ने अपनी कई कारों पर पहले ही डिस्काउंट ऑफर पेश किया हुआ है। पर अब कंपनी सरकारी कर्मचारियों के लिए स्पेशल स्कीम लाई है, जिसके तहत उन्हें 11 हजार रु के अतिरिक्त बेनेफिट दिए जाएंगे। कंपनी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल ही में घोषित किए लीव ट्रेवल कंसेशन (एलटीसी) कैश वाउचर स्कीम का फायदा उठाना चाहती है। कंपनी के इस ऑफर से मांग और सेल्स दोनों बढ़ेंगी।
क्या है एलटीसी कैश वाउचर स्कीम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री ने एलटीसी कैश वाउचर योजना पेश की। केंद्रीय कर्मचारियों को चार साल में एक बार एलटीसी मिलता है। एलटीसी के लिए पेश की गई इस खास योजना के जरिए सरकारी कर्मचारी उस सामान, जिस पर 12 फीसदी या इससे अधिक जीएसटी लगता है, को खरीदने के लिए अपनी छुट्टियों और 3 बार के टिकट के बदले पैसा ले सकते हैं। कर्मचारियों द्वारा इन पैसों को खर्च किया जाएगा जिससे इकोनॉमी में उपभोक्ता खर्च बढ़ेगा।
क्या होगा फायदा
मारुति सुजुकी ने कहा है कि हाल ही में घोषित एलटीसी कैश वाउचर योजना से लगभग 45 लाख केंद्र सरकार और रक्षा कर्मचारियों को फायदा होगा। 31 मार्च 2021 तक कुल मिलाकर 28,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उपभोक्ता मांग जनरेट होने की उम्मीद है।
किन कारों पर मिलेगा बेनेफिट
मारुति ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए इसकी योजना ऑल्टो, सिलेरियो, एस-प्रेसो, वैगन-आर, ईको, स्विफ्ट, डिजायर, इग्निस, बलेनो, विटारा ब्रेज़ा, अर्टिगा, एक्सएल 6 और सियाज़ सहित सभी उन पैसेंजर व्हीकल के लिए वैलिड है, जो ARENA और NEXA चेन के जरिए बेची जाती हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के कर्मचारी और उनके पति/पत्नी, केंद्रीय और राज्य सरकार के विभाग जिनमें पुलिस और अर्धसैनिक बल के कर्मचारी शामिल हैं मारुति सुजुकी से नई कारों की खरीदारी पर इस विशेष ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। बता दें कि ये छूट अलग-अलग मॉडलों पर भिन्न होगी।
मारुति को मिलेगा फायदा
विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार के विभागों के तहत काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों की संख्या 1 करोड़ से अधिक है। ये मारुति सुजुकी के लिए ग्राहकों का सबसे बड़ा सेगमेंट हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक विशेष पैकेज का ऐलान किया है, जो उन्हें एलटीसी कैश बेनेफिट लाभ का फायदा उठाने के अलावा अपनी पसंदीदा कार खरीदने में मदद करेगा।
इकोनॉमी को सहारा देना कंपनी का कर्तव्य
मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग और सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान उपभोक्ता खर्च बढ़ाने के लिए कई साहसिक कदम उठाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करना और सकारात्मक सेंटिमेंट्स को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications