नई दिल्ली, नवंबर 1। मारुति सुजुकी कारों की कीमत ऑल्टो 800 के लिए 3.15 लाख रुपये से शुरू होती है और एस-क्रॉस के लिए 12.56 लाख रुपये तक जाती है। कुल मिला कर मारुति सुजुकी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेट्रोल इंजन और सीएनजी इंजन वाले 16 नए कार मॉडल बेच रही है। इनमें कई टॉप कारें हैं। उदाहरण के लिए मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारत में टॉप हैचबैक कारों में से एक है, जबकि मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा भारत में लोकप्रिय एसयूवी कारों में से एक है और मारुति सुजुकी डिजायर भारतीय ऑटो बाजार में शीर्ष सेडान कारों में से एक है।
नयी कारें आने वाली हैं
इसके अलावा मारुति सुजुकी भारत में 3 नयी कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसमें वाईआरए, ऑल्टो 2022 और सोलियो शामिल हैं। फिलहाल जो कंपनी की कारें बिक रही हैं, हम उनकी प्राइस लिस्ट लेकर आए हैं। यदि आप मौजूदा फेस्टिव सीजन में मारुति की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काफी काम आएगी।
मारुति सुजुकी की कारों की प्राइस लिस्ट :
ये हैं मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कारें :
- मारुति ऑल्टो 800 : शुरुआती कीमत 3.15 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 3.78 लाख रुपये
- मारुति ईको : शुरुआती कीमत 4.30 लाख रुपये
मारुति की 5.25 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति सिलेरियो : शुरुआती कीमत 4.65 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : शुरुआती कीमत 4.93 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : शुरुआती कीमत 5.10 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : शुरुआती कीमत 5.10 लाख रुपये
मारुति की 6.25 लाख रु से सस्ती कारें :
- मारुति स्विफ्ट : - शुरुआती कीमत 5.85 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट डिजायर टूर : शुरुआती कीमत 6.02 लाख रुपये
मारुति की 8 लाख रु से सस्ती कारें :
- मारुति विटारा ब्रेजा : शुरुआती कीमत 7.61 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : शुरुआती कीमत 7.96 लाख रुपये
मारुति की सबसे महंगी कारें :
- मारुति एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 8.59 लाख रुपये
- मारुति सीएज : शुरुआती कीमत 8.72 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : शुरुआती कीमत 9.98 लाख रुपये
मारुति का मुनाफा घटा
साल दर साल आधार पर ऑटो प्रमुख मारुति सुजुकी के मुनाफे में 65.35 प्रतिशत की गिरावट आई है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 475.30 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,371.60 करोड़ रुपये रहा था। जानकारों ने कंपनी के 754.40 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने का अनुमान लगाया था। तिमाही के लिए मारुति की इनकम 9.09 प्रतिशत घट कर 19,297.80 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 17,689.30 करोड़ रुपये रही थी। कार निर्माता ने तिमाही के दौरान कुल 379,541 कारें बेचीं। ये आंकड़े इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट की आपूर्ति में वैश्विक स्तर पर आई कमी से बहुत नीचे रहे। घरेलू बाजार में इसकी सेल्स 3,20,133 कारों की रही। मारुति के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट की कमी के कारण करीब 116,000 वाहनों का उत्पादन नहीं किया जा सका, जो ज्यादातर घरेलू मॉडल के अनुरूप थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications