नयी दिल्ली। 2020 में कोरोना महामारी के कारण हर तरफ काफी उतार-चढ़ाव रहा। ऑटो सेक्टर के लिए भी पिछला साल काफी चुनौतियों वाला रहा। मगर बावजूद इसके कई नयी कारें लॉन्च की गईं और कुछ पुराने मॉडलों के नये वेरिएंट पेश किए गए। मार्च 2020 से पहले पेश किए गए कारों के अपडेटेड वर्जन अधिकतर बीएस-6 से संबंधित रहे। इनमें कुछ मॉडल तो मामूली फेसलिफ्ट के साथ भी पेश किए गए। लेकिन अगर आप 2021 में एक कार खरीदने के लिए पैसे बचाए हुए हैं तो थोड़ा और रुकिए। क्योंकि बहुत जल्द देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 3 नयी सस्ती कारें लॉन्च करने जा रही है। इन कारों की अनुमानित कीमत 6 लाख रु से कम होगी। आइए जानते हैं तीनों कारों की डिटेल।
मारुति सेलेरियो 2021
सेलेरियो कॉम्पैक्ट हैचबैक को 2021 में एक जनरेशनल अपडेट मिलने की उम्मीद है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। टेस्टिंग के दौरान देखा गया कि इस कार का साइज बढ़ाया जाएगा। इसके फ्रंट और रियर की रीडिजाइन किया जाएगा और कुछ नये अपडेटेड फीचर शामिल किये जाएंगे। इस कार में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही पेश किया जा सकता है, लेकिन इसमें वैगनआर की तरह 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का एक और ऑप्शन दिया जा सकता है। ये कार मारुति की लाइनअप में एस-प्रेसो और वैगन आर के बीच की रेंज में बरकरार रहेगी। ये वैगनआर का विकल्प हो सकती है। अनुमान है कि इस कार की कीमत 4.5 लाख रु से 5.7 लाख रु तक हो सकती है।
मारुति ऑल्टो 2021
मारुति ऑल्टो 2021 की कीमत 3 लाख रु से 4.4 लाख रु तक हो सकती है। मारुति की एंट्री-लेवल कार में इस साल जनरेशन अपडेट हो सकता है। ऑल्टो में नये मानदंडों और नियमों को पूरा करने के लिए 2020 तक कुछ अपडेट किये गये, मगर जल्दी ही में इसमें अधिक सुविधाओं और नए डिजाइन के साथ एक जनरेशन अपडेट किया जा सकता है। नया मॉडल 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है, लेकिन मारुति ऑल्टो के लिए 1.0-लीटर विकल्प को भी फिर से वापस ला सकती है। यह Datsun redi-GO और Renault Kwid को कड़ी टक्कर देती रहेगी।
मारुति स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वेरिएंट
देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से में 2021 की शुरुआत में थोड़ा बदलाव हो सकता है। वर्तमान स्विफ्ट को 2018 में लॉन्च किया गया था। इसलिए कार को आकर्षक बनाने के लिए कुछ मामूली अपडेट किए जा सकते हैं। 2020 के मध्य में जापान में शुरू किए गए अपडेट के आधार पर इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। कार में शायद कुछ अतिरिक्त किट भी पेश करने की उम्मीद है। मारुति बलेनो के 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन के साथ फेसलिफ्टेड स्विफ्ट पेश कर सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications