नई दिल्ली। बिक्री के मोर्चे पर मारुति का फिर झटका लगा है। कंपनी की बिक्री फरवरी 2020 में 1.1 फीसदी घटकर 1,47,110 यूनिट रह गई है। पिछले वर्ष मारुति फरवरी में 1,48,682 वाहन बेचे थे। जनवरी 2020 में मारुति की बिक्री 1.6 फीसदी बढ़ी थी। मारुति ने रविवार को यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि देश में फरवरी 2020 में उसकी घरेलू बिक्री 1.6 फीसदी घटकर 1,36,849 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,39,100 यूनिट रही थी।

अल्टो और वैगन आर की बिक्री बढ़ी
समीक्षाधीन अवधि में मारुति की छोटी कारों अल्टो और वैगन आर की बिक्री 11.1 फीसदी बढ़कर 27,499 यूनिट हो गई है, जो एक साल पहले समान महीने में 24,751 यूनिट थी। वहीं कॉम्पैक्ट सेगमेंट में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री 3.9 फीसदी घटकर 69,828 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 72,678 यूनिट रही थी। कंपनी की सियाज कार की बिक्री घटकर 2,544 यूनिट रही, जो फरवरी 2019 में 3,084 यूनिट रही थी।
निर्यात में अच्छी बढ़त
फरवरी 2020 में कंपनी के यूटिलिटी वाहनों विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा का निर्यात 3.5 फीसदी बढ़कर 22,604 यूनिट रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 21,834 यूनिट था। फरवरी में कंपनी का निर्यात 7.1 फीसदी बढ़कर 10,261 यूनिट पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 9,582 कारों का था।
यह भी पढ़ें : 500 रु महीना का निवेश बन सकता है 10 लाख, ये है तरीका
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications