नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में 2 करोड़ यात्री वाहनों की बिक्री का आँकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने 14 दिसंबर 1983 को अपनी पहली कार बेचने के 36 वर्षों से भी कम समय में इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। मारुति ने सबसे पहले मारुति 800 को बाजार में उतारा था। मारुति के मुताबिक कंपनी ने 1 करोड़ गाड़ियों की बिक्री अपनी शुरुआत के 29 साल बाद पूरी की थी, जबकि अगले 1 करोड़ वाहन इसने अगले 8 सालों में बेच दिये। इस खास मौके को लेकर मारुति के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची अयुकावा ने कहा कि हम इस नए रिकॉर्ड से अभिभूत हैं। इस उपलब्धि को हासिल करना मारुति सुजुकी और साथ ही हमारे आपूर्तिकर्ताओं और डीलर भागीदारों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मारुति ने आने वाले समय के लिहाज से बीएस-6 के अनुकूल वाहनों को पेश करने के साथ-साथ प्लांट में ही सीएनजी किट लगी गाड़ियाँ और स्मार्ट हाइब्रिड गाड़ियाँ बाजार में उतारी हैं।

इलेक्ट्रिक वाहन उतारने की तैयार में मारुति
अन्य वाहन निर्माता कंपनियों की ही तरह मारुति भी इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की योजना पर काम कर रही है। मारुति ने अपनी पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ मिल कर भारतीय बाजार के लिए एक छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ी पेश करने की योजना बना रही है। वर्तमान में यह देश भर में 50 इलेक्ट्रिक वाहन प्रोटोटाइप की रोड टेस्टिंग कर रही है। इसके जरिये मारुति विभिन्न इलाकों और विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में उनके रियल-लाइफ के प्रदर्शन की जांच कर रही है।
सबसे अधिक बाजार हिस्सेदारी वाली मारुति
पिछले कुछ वर्षों में मारुति सुजुकी सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय कार निर्माता कंपनियों की लीडर बन गयी है। मारुति ने पेट्रोल और डीजल कारों के अलावा भारतीय बाजार में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वाहनों के साथ-साथ स्मार्ट हाइब्रिड वाहनों को भी पेश किया है। वर्तमान में कंपनी की 70 प्रतिशत गाड़िया 8 मॉडल के साथ बीएस6 तकनीक वाली है। साथ ही यह भारत में पहले ही 3 लाख से अधिक बीएस6 कारों की बिक्री कर चुकी है।
यह भी पढ़ें - महंगाई की दोहरी मार, प्याज और दालों ने निकाले आँसू
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications