नयी दिल्ली। कार-मोटरसाइकिल कंपनियों के लिए जुलाई एक अच्छा महीना रहा। ज्यादातर कार निर्माता कंपनियों की जुलाई 2020 में सेल्स जुलाई 2019 की तुलना में अधिक रही। मारुति एक बार फिर 1 लाख इकाइयों की मासिक बिक्री के पास पहुंच गई। जहां तक जुलाई में सबसे अधिक बिकने वाली कार का सवाल है तो मारुति ने हुंडई को एक बार फिर पटखनी दे दी। इतना ही नहीं जुलाई 2020 में दस सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से सात मारुति सुजुकी के रहे। बाकी में दो मॉडल हुंडई और एक किआ मोटर्स का रहा। जून में शीर्ष बिकने वाले तीन मॉडलों में दो एसयूवी थे, मगर जुलाई में शीर्ष तीन रैंकिंग वाली कारें हैचबैक रहीं। आइए जानते हैं जुलाई में सबसे अधिक बिकने वाली कारों की डिटेल।
ऑल्टो ने हासिल किया पहला नंबर
मारुति सुजुकी की ऑल्टो जुलाई में एक बार फिर सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। इससे पहले जून में भी ऑल्टो ने ही पहला स्थान हासिल किया था। जुलाई में मारुति ऑल्टो की 13,654 यूनिट्स बिकीं। जून में ऑल्टो की 7298 यूनिट्स बिकी थीं। जुलाई में दूसरे नंबर पर रही मारुति की ही वैगनआर। पिछले महीने वैगनआर की 13,515 यूनिट्स बिकीं। यही वे 2 कारें रहीं, जिनकी पिछले महीने 13000 से अधिक यूनिट्स बिकीं। जबकि तीसरा पायदान हासिल किया मारुति की बलेनो ने। जुलाई में मारुति ने बलेनो की 11,575 यूनिट्स बेचीं।
मारुति ने फिर दी हुंडई को पटखनी
मई में बेस्ट सेलिंग मॉडल के मामले में हुंडई ने मारुति को पछाड़ दिया था। मई में हुंडई क्रेटा की 3212 यूनिट्स बिकी थीं, जबकि दूसरे नंबर पर रही थी मारुति की अर्टिगा। अर्टिगा की 2353 यूनिट्स ही बिकी थीं। जून में मारुति बेस्ट सेलिंग मॉडल के मामले में आगे रही थी। इसके बाद अब जुलाई में एक बार फिर से मारुति ने हुंडई को पीछे छोड़ दिया।
ये रही जुलाई 2020 में टॉप 10 बिकने वाली कारें :
1. मारुति ऑल्टो : 13,654 यूनिट्स
2. मारुति वैगनआर : 13,515 यूनिट्स
3. मारुति बलेनो : 11,575 यूनिट्स
4. हुंडई क्रेटा : 11,549 यूनिट्स
5. मारुति स्विफ्ट : 10,173 यूनिट्स
6. मारुति डिजायर : 9046 यूनिट्स
7. मारुति अर्टिगा : 8504 यूनिट्स
8. मारुति ईको : 8501 यूनिट्स
9. हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस : 8368
10. किआ सेल्टोस : 8270 यूनिट्स
ऑल्टो का दबदबा रहा कायम
मारुति ऑल्टो ने जुलाई में भी अपना दबदबा बरकरार रखा और जून के मुकाबले जुलाई में इसकी बिकने वाली इकाइयों की संख्या लगभग दोगुनी रही। ऑल्टो से ज्यादा पीछे नहीं रहा मारुति का एक और मॉडल वैगनआर। मारुति ने जुलाई में इस कॉम्पैक्ट हैचबैक की 13,500 से अधिक इकाइयों बेचा। इसके साथ ही मारुति अर्टिगा की भी टॉप 10 मासिक बेस्ट सेलिंग सूची में वापसी हुई। इसकी 8,504 इकाइयों की बिक्री हुई, जो जून के मुकाबले लगभग दोगुनी रही।
कैसी रही मारुति की सेल्स
मारुति सुजुकी की जुलाई में कुल सेल्स 1.1 फीसदी घट कर 1,08,064 इकाई रही। पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 1,09,264 वाहन बेचे थे। घरेलू बाजार में इसकी बिक्री 1.3 फीसदी बढ़ कर 1,01,307 इकाई रही। जुलाई 2019 में कंपनी ने 1,00,006 वाहन घरेलू बाजार में बेचे थे।
हुंडई की बिक्री घटी
जुलाई में हुंडई की कुल बिक्री 28 फीसदी घट कर 41,300 इकाई रह गई। पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 57,310 वाहन बेचे थे। भारतीय बाजार में इसकी बिक्री दो फीसदी घटकर 38,200 इकाई रही। जुलाई 2019 में इसने भारत में 39,010 वाहन बेचे थे। कंपनी का निर्यात 83 फीसदी घट कर 3,100 इकाई रह गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications