नयी दिल्ली। अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो मारुति सुजुकी फरवरी में शानदार ऑफर लेकर आई है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति अपनी कारों पर फरवरी में स्पेशल डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत आप सस्ते में मारुति की कारें सस्ते में खरीद सकते हैं। चुनिंदा मारुति सुजुकी एरिना और नेक्सा डीलरशिप फरवरी में कई डिस्काउंट दे रहे हैं। ग्राहक कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेसरीज के रूप में फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
डिजायर, स्विफ्ट और विटारा ब्रेजा
एरिना डीलरशिप पर मारुति सुजुकी डिजायर पर 8,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं कंपनी की स्विफ्ट और विटारा ब्रेजा दोनों पर ही 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। कंपनी की सेलेरियो और ईको दोनों को 20,000 रुपये के कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ खरीदा जा सकता है।
एस-प्रेसो और ऑल्टो 800
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। ऑल्टो 800 को आप 20,000 रुपये के कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के खरीद सकते हैं। इसी तरह कंपनी वैगन आर पर 13,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। मारुति अर्टिगा पर केवल 4,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है।
एस-क्रॉस पर डिस्काउंट
नेक्सा डीलरशिप में मारुति सुजुकी एस-क्रॉस के सिग्मा वेरिएंट पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 37,000 रुपये की एक्सेसरीज और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार के अन्य सभी मॉडलों पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
सिएज पर बचाएं 40 हजार रु
सिएज पर भी 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसी तरह कार पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी लिया जा सकता है।
मारुति सुजुकी एक्सएल-6
मारुति सुजुकी एक्सएल-6 पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति इग्निस पर आप 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट ले सकते हैं। इस कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। मारुति सुजुकी की बलेनो पर 7,500 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति की जनवरी सेल्स
जनवरी में मारुति की घरेलू सेल्स 4.3 फीसदी बढ़ी। जनवरी 2020 में 154,123 यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2021 में मारुति सुजुकी ने 160,752 यूनिट्स बेचीं। कंपनी की पैसेंजर कार बिक्री 6.9 फीसदी घट कर 103,435 यूनिट्स रह गयी। इस दौरान मारुति की घरेलू बिक्री में 0.2 फीसदी और निर्यात में 29.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications