नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 1 अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है। हालांकि कंपनी ने सभी कारों के दाम नहीं बढाए हैं। मगर मारुति ने अपनी अधिकतर कारों की कीमतों में बदलाव किया है। बता दें कि मारुति ने 1 अप्रैल से कारों के रेट बढ़ाने का ऐलान पहले ही कर दिया था। इसके पीछे कंपनी ने इनपुट लागत में वृद्धि का हवाला दिया था। मारुति ने कहा था कि बीते एक साल में इनपुट लागतों में कई तरह से बढ़ोतरी हुई, जिससे कारों की लागत बढ़ी है। इसलिए अप्रैल 2021 से कंपनी ने कारों की कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। अगर आप मारुति की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी प्राइस लिस्ट चेक कर लें।
ये है मारुति सुजुकी की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
ये हैं मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कारें :
- मारुति ऑल्टो 800 : शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 3.71 लाख रुपये
- मारुति ईको : शुरुआती कीमत 3.98 लाख रुपये
मारुति की 5 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति सिलेरियो : शुरुआती कीमत 4.53 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : शुरुआती कीमत 4.66 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : शुरुआती कीमत 4.90 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये
मारुति की 6 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति स्विफ्ट : - शुरुआती कीमत 5.73 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : शुरुआती कीमत 5.90 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : शुरुआती कीमत 5.94 लाख रुपये
मारुति की 8 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति विटारा ब्रेजा : शुरुआती कीमत 7.39 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : शुरुआती कीमत 7.69 लाख रुपये
मारुति की सबसे महंगी कारें :
- मारुति एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 8.39 लाख रुपये
- मारुति सीएज : शुरुआती कीमत 8.42 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : शुरुआती कीमत 9.85 लाख रुपये
मारुति की जल्द लॉन्च होने वाली कारें और उनकी अनुमानित रेट :
- मारुति न्यू-जेन सिलेरियो : 4.50 लाख रुपये
- मारुति फ्यूचरो-ई : 9 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर ईवी : 9 लाख रुपये
- मारुति जिम्मी : 7 लाख रुपये
मारुति की मार्च बिक्री
मारुति की घरेलू सेल्स मार्च 2020 में 76,976 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 149,518 यूनिट्स रही। कंपनी का निर्यात 4712 यूनिट्स से 146 फीसदी बढ़ कर 11597 यूनिट्स रहा। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री 164,469 यूनिट्स से 1.15 फीसदी बढ़ कर 167014 यूनिट्स रही। वहीं पूरे वित्त वर्ष में देखें तो 2019-20 में 1,563,297 यूनिट्स की तुलना में मारुति की सेल्स 6.7 फीसदी गिर कर 1,457,861 यूनिट्स रही।
मारुति का अप्रैल डिस्काउंट
मारुति अपने ज्यादातर मॉडल पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉपोर्रेट डिस्काउंट दे रही है। ऑल्टो 17 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये के एक्सचेंज बोनस सहित 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है। सिलेरियो पर आपको 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके साथ ही इस कार पर आपको 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है। मारुति ईको पर आपको 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications