नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी हैचबैक ऑल्टो का बीएस-6 सीएनजी इंजन वर्जन लॉन्च किया है। मारुति ऑल्टो के नये सीएनजी वर्जन की कीमत 4.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। मारुति का दावा है कि ऑल्टो एस-सीएनजी 31.59 किलोमीटर का माइलेज देती है। मारुति ने ऑल्टो के सीएनजी वर्जन को लॉन्च करने के मौके पर कहा कि कंपनी ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है। ऑल्टो की एस-सीएनजी रेंज लॉन्च करने के पीछे एक वजह सरकार के कच्चे तेल के आयात को कम करने का लक्ष्य भी है। वहीं देश की एनर्जी बास्केट में प्राकृतिक गैस का हिस्सा 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 2030 तक 15 फीसदी करने का भी लक्ष्य रखा गया है। मारुति पहले ही ऑल्टो की देश में 1 लाख से अधिक बीएस-6 यूनिट बेच चुकी है।

दो वेरिएंट में पेश की गयी नयी ऑल्टो
मारुति ने ऑल्टो का नया वर्जन दो वेरिएंट में उतारा है, जिनमें LXI और LXI (O) शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 4.32 लाख रुपये और 4.36 लाख रुपये है। नयी कार का सीएनजी वेरियंट ड्यूल इंटरडिपेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स और इंटेलिजेंट इजेक्शन सिस्टम से लैस है। इससे ऑल्टो के सीएनजी वेरिएंट का परफॉर्मेंस बेहतर होगा और आपको बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा। मारुति ऑल्टो के नये वर्जन में 796 सीसी का इंजन दिया गया है। यह इंजन 40.36 बीएचपी की पावर और 60 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसका पेट्रोल इंजन 47.33 बीएचपी की पावर और 69 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। कार का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
क्या-क्या हैं फीचर
मारुति की नयी ऑल्टो में फ्रंट पावर विंडो, एसी, पावर स्टीयरिंग, डोर हैंडल्स पर सिल्वर फिनिश और ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे कई फीचर्स शामिल किये गये हैं। वहीं नयी कार के बाहरी हिस्से पर नजर डालें तो वील कवर्स और बॉडी कलर्ड बंपर और डोर हैंडल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सीटबेल्ट रिमाइंडर, हाई-स्पीड अलर्ट और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर दिये गये हैं।
यह भी पढ़ें - ये रही मारुति सुजुकी की प्राइस लिस्ट, चुनिये अपनी पसंद की कार
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications