नई दिल्ली, अगस्त 30। मारुति सुजुकी, भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता, सितंबर में सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। यह वित्त वर्ष 2021-22 में तीसरा मौका होगा, जबकि यह अपनी कारें महंगी करेगी। दिल्ली स्थित मारुति स्थित मारुति इससे अप्रैल और जुलाई में भी कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। मारुति सुजुकी की तरफ से कहा गया है कि पिछले एक साल में कई इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी के माध्यम से ग्राहकों पर कुछ एक्स्ट्रा लागत का प्रभाव डालना जरूरी हो गया है।
कीमतों में बढ़ोतरी का खुलासा नहीं
मारुति सुजुकी ने सितंबर 2021 में सभी मॉडलों की कीमतों में मूल्य वृद्धि की योजना बनाई गई है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि अगले महीने कारों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। यह बढ़ोतरी 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ शुरू होने वाले त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले होगी। टाटा मोटर्स, होंडा कार्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रेनॉल्ट और टोयोटा ने जुलाई-अगस्त की अवधि में कीमतें बढ़ाई थीं। स्टील और कीमती धातुओं जैसे कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की गयी।
मारुति सुजुकी की कारों की मौजूदा प्राइस लिस्ट :
मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कारें :
- मारुति ऑल्टो 800 : शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 3.78 लाख रुपये
- मारुति ईको : शुरुआती कीमत 4.08 लाख रुपये
मारुति की 5 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति सिलेरियो : शुरुआती कीमत 4.65 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : शुरुआती कीमत 4.80 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : शुरुआती कीमत 4.95 लाख रुपये
मारुति की 6 लाख रु से सस्ती कारें :
- मारुति सिलेरियो एक्स : शुरुआती कीमत 5.11 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट डिजायर टूर : 5.76 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट : शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपये
- मारुति बलेनो और मारुति डिजायर : दोनों की शुरुआती कीमत 5.98 लाख रुपये
मारुति की 8 लाख रु से सस्ती कारें :
- मारुति विटारा ब्रेजा : शुरुआती कीमत 7.51 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : शुरुआती कीमत 7.81 लाख रुपये
मारुति की सबसे महंगी कारें :
- मारुति एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 8.39 लाख रुपये
- मारुति सीएज : शुरुआती कीमत 8.52 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : शुरुआती कीमत 9.94 लाख रुपये
मारुति की सेल्स
मारुति सुजुकी इंडिया की जुलाई में 50 प्रतिशत की बिक्री बढ़ी थी। जुलाई 2020 में 1,08,064 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई 2021 में इसने 1,62,462 यूनिट्स की बिक्री की। मारुति की घरेलू बिक्री पिछले महीने 39 प्रतिशत बढ़कर 1,41,238 इकाई रही, जो जुलाई 2020 में 1,01,307 इकाई रही थी। कंपनी ने कहा कि जुलाई में इसका निर्यात बढ़कर 21,224 इकाई हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 6,757 इकाई था। यानी कंपनी का निर्यात तीन से अधिक रहा। ऑल्टो और एस-प्रेसो की जुलाई 2020 में 17,258 यूनिट्स के मुकाबले इस साल जुलाई में 19,685 यूनिट्स बिकीं, जबकि वैगनआर, स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो, डिजायर और टूर एस की संयुक्त बिक्री 70,268 इकाइयों की रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications