नयी दिल्ली। कोरोना संकट के बीच मई में लॉकडाउन खुलने के बाद से कार कंपनियां लगातार एक से एक शानदार ऑफर और स्कीम पेश कर रही हैं। कंपनियों का उद्देश्य अपनी सेल्स बढ़ाना और अपने कारोबार को लॉकडाउन से पहले के स्तरों पर पहुंचाना है। मारुति और हुंडई सहित बाकी कंपनियों की तरफ से पेश किए गए ऑफर्स का असर भी देखने को मिला है। कंपनियों की सेल्स में सुधार जारी है। अब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने अगस्त महीने के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर लॉन्च किया है। आइए जानते हैं मारुति की कौन-कौन सी कार पर मिल रहा है डिस्काउंट।
चुनिंदा डीलरशिप पर मिलेगा डिस्काउंट
चुनिंदा मारुति सुजुकी डीलरशिप पर अगस्त 2020 में भारी छूट की पेशकश की जा रही है। ये बेनेफिट एरिना और नेक्सा रेंज में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के रूप में उपलब्ध हैं। पहले जानते हैं एरिना डीलरशिप पर मिल रही छूट।
एरिना में 55000 रु तक बचाने का मौका
मारुति सुजुकी सेलेरियो पर 30,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं मारुति एस-प्रेसो को 25,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ऑल्टो 800 पर मिल रहे बेनेफिट में 18,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।
वैगनआर और ईको पर भी छूट
एरिना डीलरशिप पर आपको मारुति सुजुकी वैगन आर और ईको दोनों कारों पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं स्विफ्ट पर मिल रहे बेनेफिट में 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। मारुति की बेहद अधिक पसंद की जाने वाली डिजायर पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं विटारा ब्रेज़ा और अर्टिगा पर क्रमश: 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। अब जानते हैं नेक्सा डीलरशिप पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में।
सियाज और इग्निस पर छूट
नेक्सा डीलरशिप में आप मारुति सुजुकी सियाज पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा इग्निस पर 15,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
बलेनो और एक्सएल 6 पर भी पैसे बचाने का मौका
नेक्सा डीलरशिप में आपको मारुति सुजुकी की बलेनो पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एक्सएल 6 पर छूट के रूप में 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। बता दें कि इससे पहले मारुति ने जून और जुलाई में भी ऐसे ही डिस्काउंट पेश किए थे।
जुलाई में कैसी रही बिक्री
मारुति सुजुकी की कुल बिक्री जुलाई में 1.1 फीसदी घट कर 1,08,064 इकाई रह गई। पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 1,09,264 गाड़िया बेची थीं। कंपनी ने बीते शनिवार को बताया कि घरेलू बाजार में इसकी बिक्री 1.3 फीसदी बढ़ कर 1,01,307 इकाई रही। जुलाई 2019 में इसने घरेलू बाजार में 1,00,006 इकाइयां बेची थीं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications