नई दिल्ली, जून 13। अगर आप नयी कार खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। मारुति की कारों पर जून में भारी भरकम डिस्काउंट मिल रहा है। मारुति की एस-प्रेसो और स्विफ्ट सहित बाकी मॉडलों पर में विभिन्न बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इन ऑफ़र्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। ये सभी ऑफर 30 जून तक वैलिड हैं। मारुति इस महीने सभी मॉडलों पर 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी दे रही है। जानते हैं किस कार पर कितना ऑफर है।
मारुति ऑल्टो
इस महीने मारुति ऑल्टो पर 41000 रु तक बचाने का मौका है। इसमें 20000 रु का कंज्यूमर ऑफर, 15000 रु का एक्सचेंज, 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 3000 रु का अतिरिक्त ऑफर शामिल हैं। ध्यान रहे कि ये सभी बेनेफिट केवल पेट्रोल से चलने वाली ऑल्टो पर लागू होते हैं। सीएनजी वेरिएंट पर भी समान बेनेफिट मिलेंगे। मगर कंज्यूमर ऑफर 15,000 रुपये रहेगा। मारुति इस हैचबैक को 2.99 लाख रुपये से 4.60 लाख रुपये के बीच बेचती है।
मारुति एस-प्रेसो
इस महीने मारुति एस-प्रेसो पर भी 41000 रु तक बचाने का मौका है। इसमें 20000 रु का कंज्यूमर ऑफर, 15000 रु का एक्सचेंज, 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 3000 रु का अतिरिक्त ऑफर शामिल हैं। ये सभी बेनेफिट पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर लागू होते हैं। एस-प्रेसो की कीमत 3.78 लाख रुपये से लेकर 5.26 लाख रुपये तक है।
मारुति ईको
जून में मारुति ईको पर 31000 रु तक बचाने का मौका है। इसमें 10000 रु का कंज्यूमर ऑफर, 15000 रु का एक्सचेंज, 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 3000 रु का अतिरिक्त ऑफर शामिल हैं। ये सभी बेनेफिट पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर लागू होते हैं। एस-प्रेसो की कीमत 4.08 लाख रुपये से लेकर 5.29 लाख रुपये तक है।
मारुति सिलेरियो
इस महीने की 30 तारीख तक मारुति सिलेरियो पर भी 21000 रु तक बचाने का मौका है। इसमें 15000 रु का एक्सचेंज, 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 3000 रु का अतिरिक्त ऑफर शामिल हैं। ये सभी बेनेफिट स्टैंडर्ड सिलेरियो और सिलेरियो एक्स वेरिएंट पर लागू हैं। जहां सेलेरियो की कीमत 4.65 लाख रुपये से 5.90 लाख रुपये तक है, वहीं मारुति सेलेरियो एक्स को 5.11 लाख रुपये से 5.91 लाख रुपये के बीच बेचती है।
बाकी कारों पर छूट
आपके पास जून में वैगनआर पर 29,000 रु, स्विफ्ट पर 51000 रु, डिजायर पर 36000 रु, विटारा ब्रेजा पर 36000 रु और अर्टिगा पर 6000 रु तक की बचत करने का मौका है। सबसे अधिक बचत स्विफ्ट पर होगी। 51000 रु के डिस्काउंट में 25000 रु का कंज्यूमर ऑफर, 20000 रु का एक्सचेंज बोनस, 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 3000 रु का ही अतिरिक्त ऑफर शामिल हैं। स्विफ्ट की कीमत 5.73 लाख रुपये से 8.41 लाख रुपये के बीच है। बता दें कि स्विफ्ट स्पेशल एडिशन पर कंज्यूमर ऑफर के अलावा बाकी सभी डिस्काउंट मिलते हैं। बताए गए ऑफर्स केवल कार के एलएक्सआई और वीएक्स वेरिएंट पर लागू हैं। इसके बजाय ग्राहकों को इस मॉडल को खरीदने के लिए अतिरिक्त 3,500 रुपये का भुगतान करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications