नयी दिल्ली। भारत में पुरानी कारों का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। मगर नयी कारों की सेल्स भी लॉकडाउन से पहले के स्तरों पर पहुंच गई है। इस बीच एक अलग ही मामला सामने आया है, जिसमें एक डीलर मारुति की पुरानी कारों को नया बता कर बेच रहा था। नयी-पुरानी कारों का ये घालमेल लोगों को चूना लगाने के लिए किया जा रहा था। मामला असम का है, जहां के परिवहन विभाग ने डीलर के इस फ्रॉड का संज्ञान लिया और उसका कारोबारी लाइसेंस रद्द कर दिया। बड़ा सवाल ये है कि यदि कोई पहली बार नयी कार खरीदने जा रहा है तो वे कैसे पहचान करे कि उसे नयी कार बेची जा रही है या पुरानी। हम आपको यही बताएंगे।
कैसे करें नयी-पुरानी कार की पहचान
सबसे जरूरी चीज है कि आपको जो गाड़ी बेची जा रही है वे कितनी पुरानी है। यानी उसे कब तैयार या मैन्युफैक्चर किया गया है। ये जानने का एक सिम्पल तरीका है। आप एक मिनट से भी कम समय में जान सकते हैं कि कोई कार कब तैयार की गई है। हर कार कंपनी अपनी सभी गाड़ियों पर एक स्पेशल कोड लिखती है। इस कोड को व्हीकल आइडेंटीफिकेशन नंबर (वीआईएन) कहा जाता है। सभी कारों पर अलग वीआईएन दर्ज होता है। आपको वीआईएन कोड इंजन या पैसेंजर कम्पार्टमेंट के करीब लिखा मिलेगा।
वीआईएन को कैसे करें डिकोड
वीआईएन एक स्पेशल कोड है, जो काफी यूनीक होता है। मगर इसी कोड को डिकोड करके आप कार कब तैयार की गई वो तारीख जान सकते हैं। इसके आपको साल और महीने के अलावा डेट की भी जानकारी मिलेगी। वीआईएन को चंद सेकंड में डिकोड करके आप जान सकते हैं कि कार कब मैन्युफैक्चर हुई। मारुति की कारों पर आपको 17 अक्षरों का वीआईएन मिलेगा।
किस अक्षर का क्या मतलब
आपको मारुति की कारों पर जो वीआईएन मिलेगा, वो 17 अक्षरों का होगा। इसमें से 11वां अक्षर मैन्युफैक्चरिंग के महीने को दर्शाएगा। 11वें अक्षर से आप कार किस महीने में तैयार की गई ये जान सकते हैं। वहीं इससे एक पिछला यानी 10वां अक्षर साल बताएगा। इस तरह आप कार को तैयार करने का साल और महीना जान पाएंगे। आप कार के नयी और पुरानी होने का अंतर भी आसानी से कर पाएंगे।
डीलर के ऑफिस पर लगा छापा
असम में पुरानी कारों को नया बता कर बेचने का जो मामला सामने आया है उसमें डीलर के ऑफिस पर छापेमारी की गई है। इस मामले की एक व्यक्ति ने शिकायत की थी, जिस पर कार्रवाई की गई। अब जब भी आपको कार खरीदनी हो तो ध्यान रखिए की वीआईएन नंबर चेक करके खरीदें। यदि आप मारुति के अलावा किसी अन्य कंपनी की कार खरीद रहे हैं तो उसका वीआईएन चेक करने का तरीका जरूर जानें।
मारुति का 2020 का आखिरी डिस्काउंट
बता दें कि मारुति, जो देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, ने 2020 का आखिरी डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत मारुति अपनी कई कारों पर हजारों रु का डिस्काउंट दे रही है। मारुति सुजुकी डिजायर पर 35,500 रु तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। कार की कीमत 5.89 लाख रु लेकर 8.8 लाख रु तक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications