देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी ने इस वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून की के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी ने इस वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून की के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कोरोना महामारी के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली यानी अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 249.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। जबकि कंपनी को 445 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान था। 2003 में कंपनी की लिस्टिंग के बाद यह पहला मामला है जब कंपनी को तिमाही नुकसान हुआ है। बता दें कि कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसे 1,435.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

वहीं कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री घटकर 3,677.5 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 18,735.2 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसने 76,599 वाहन बेचे। इसमें से कंपनी ने घरेलू बाजार में 67,027 यूनिट की बिक्री की, जबकि 9572 यूनिट का निर्यात किया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में मारुति ने 4,02,594 वाहन बेचे थे।
मारुति सुजुकी का कहना है कि कोविड-19 महामारी के कारण जून तिमाही उसके अप्रत्याशित साबित हुई। इस अवधि में लॉकडाउन के कारण अधिकांश समय जीरो प्रोडक्शन हुआ और बिक्री भी शून्य रही। मई में बहुत सीमित मात्रा में उत्पादन और बिक्री शुरू हुई है। एमएसआई का कहना है कि उसकी पहली प्राथमिकता अपने सभी कर्मचारियों और वैल्यू चेन से जुड़े लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा थी। इनमें ग्राहक भी शामिल थे। इसलिए कंपनी ने सेफ्टी प्रोटोकॉल्स डिजाइन किए। जून तिमाही का उत्पादन नियमित कामकाज के दो हफ्तों के बराबर था। इसलिए कंपनी के तिमाही नतीजों को इस संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications