नयी दिल्ली। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डीजल ने पेट्रोल से अधिक महंगा होकर हाल ही में एक नया रिकॉर्ड ही बना दिया। ऐसे में कार से चलना काफी महंगा हो सकता है। रोज-रोज का भारी खर्च उठाना जेब पर दबाव डालेगा। इसलिए पेट्रोल या डीजल के बजाय सीएनजी कार बेस्ट ऑप्शन है। मगर सीएनजी में भी आपको बेस्ट माइलेज वाली कार खरीदनी चाहिए। यहां हम आपको मारुति की एक ऐसी सीएनजी कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बाइक जितने खर्च में चलती है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो सीएनजी
मारुति ने इसी साल हुए ऑटो एक्सपो में अपनी शानदार कार एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल लॉन्च किया था। एस-प्रेसो सीएनजी की शुरुआती कीमत 4.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 5.13 लाख रु तक जाती है। इसका सीएनजी मॉडल पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले 1 लाख रुपये से ज्यादा महंगा है। एस-प्रेसो के पेट्रोल इंजन मॉडल की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है।
यहां जानिए माइलेज और फीचर्स
बता दें कि मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो सीएनजी में भी 1.0 लीटर वाला पेट्रोल इंजन ही दिया गया है, जो 68 एचपी की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जहां तक माइलेज का सवाल है तो मरुति का दावा है कि एस-प्रेसो सीएनजी 32.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देगी। एस-प्रेसो एक मिनी एसयूवी है, जिसमें मारुति ने 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। कार में ईबीडी के साथ एबीएस (एंटी-ब्रेक सिस्टम), ड्राइवर साइड एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर्स मौजूद है।
ये भी हैं खास स्पेसिफिकेशन
एस-प्रेसो में सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम इस कार के सभी मॉडल्स में मौजूद है। इसका फ्रंट लुक काफी शानदार है। कार में हाई बोनट लाइन, क्रोम ग्रिल और बड़े हैलोजन हेडलैम्प मौजूद हैं। एलईडी डीआरएल हेडलाइट के नीचे दी गई हैं। इसके फ्रंट और रियर दोनों जगह काफी भारी बम्पर भी हैं।
बाइक जैसा खर्चा
एस-प्रेसो की माइलेज 32.2 किमी प्रति किलोग्राम है। जबकि बाइकों में होंडा एक्टिवा 60 किलोमीटर प्रति लीटर (केएमपीएल), हीरो स्प्लेंडर 61 केएमपीएल और यामाहा रे-जेडआर 66 केएमपीएल का माइलेज देती हैं। अब बात करते हैं पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों की। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 80.43 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि सीएनजी सिर्फ 43 रु प्रति किलो पर बिक रही है। एस-प्रेसो 43 रु में 32 किमी चलेगी, जबकि सामान्य बाइक 80 रु में औसतन 60-62 किलोमीटर चलेगी। अधिक सीएनजी यानी लगभग दो किलो सीएनजी में एस-प्रेसो करीब 65 किलोमीटर तक चल सकती है। इस लिहाज से बाइक और एस-प्रेसो से सफर का खर्च एक जैसा रहेगा।
एस-प्रेसो पर भारी डिस्काउंट
अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो आपको एस-प्रेसो पर भारी डिस्काउंट मिल सकता है। मारुति अपनी एस-प्रेसो पर 20,000 रु का कैशबैक ऑफर दे रही है। इतना ही नहीं आपको इस कार पर 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
मारुति की अन्य कारों पर मिल रहा डिस्काउंट
- ऑल्टो 800 : 18,000 रु का कैशबैक और 15,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर एच1 : 20,000 रु का कैशबैक और 15,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- सिलेरियो : 25,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर एच2 : 25,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर एस : 15,000 रु का कैशबैक और 25,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- डिजायर (पुरानी) : 25,000 रु का कैशबैक और 25,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- डिजायर फेसलिफ्ट : 10,000 रु का कैशबैक और 25,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
इन शानदारों पर भी मारुति दे रही छूट
- स्विफ्ट : 15,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर वी : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- ईको : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- ईको एम्बुलेंस : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- ईको कार्गो : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- वैगन आर : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- विटारा ब्रेजा : 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications