Maruti Suzuki Q2: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2023 के दूसरे तिमाही के नतिजे जारी किए है। 30 सितंबर 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2023 के दूसरी तिमाही मे कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 2,061.5 करोड़ रुपये का है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सुजूकी का मुनाफा 475.3 करोड़ रुपये का था। CNBC-TV18 ने मारूति सुजूकी के मुनाफे का अनुमान 1,847 करोड़ के आसपास रहने का अनुमान लगाया था।

रेवेन्यू में हुआ है इजाफा
सालाना आधार पर मारुती सुजूकी के दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 45.7 फीसदी बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023 के दूसरे तिमाही में यह बढडकर 29,931 करोड़ रुपये हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 20,538 करोड़ का था। जानकारों ने कंपनी का रेवेन्यू 29590 करोड़ के आसपास तक लगाया था।
बढ़ी है ब्रिक्री
30 सितंबर 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 855 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,769 करोड़ रुपए हो गया है।
साल के दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर बढ़ा है। सालाना आधार पर यह 4.2 प्रतिशत से बढ़कर 9.25 प्रतिशत हो गया है। मारूती सुजूकी के दूसरी तीमाही की रिपोर्ट ने सभी अनुमाने से बेहतरीन रिजल्ट दिया है।
खूब बिक रहे हैं वाहन
दूसरी तिमाही के नतिजे जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में कंपनी की पेंडिंग कस्टमर ऑर्डर 4.12 लाख यूनिट की रही है। कंपनी के अनुसार 4.12 लाख यूनिट ऑर्डर में से 1.30 लाख की प्री-बुकिंग ऑ़र्डर कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुए कार के मॉडलों की है। दूसरी तिमाही में कार बनाने के लिए उयोग में आने वाले कच्चे माल की कीमतों में 3.90 फीसदी की गिरावट आई है। बढ़ी बिक्री और कच्चे मॉल के दामों में आई कमी ने दूसरे तिमाही में कंपनी की जबरजस्त कमाई कराई है।
तिमाही आधार पर भी बढ़ी है ब्रिक्री
साल के दूसरे तिमाही में कंपनी की बिक्री तिमाही आधार पर यानि की पिछलि तिमही की तुलना में 4.67 लाख यूनिट से बढ़कर 5.17 लाख यूनिट हुई है। कंपनी ने बतया की वाहन बनाने की लागत घटने और बिक्री में हुई बड़ी बढ़त की वजह से दूसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में बढ़त देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications