नयी दिल्ली। ऑटो सेक्टर में पहले से ही मंदी थी, मगर लॉकडाउन ने कार कंपनियों की सेल्स को बिल्कुल ही शून्य कर दिया था। मगर लॉकडाउन में मिली ढील के बाद कार कंपनियां एक बार फिर से ग्राहकों को लुभाने, सेल्स बढ़ाने और प्रोडक्शन पर ध्यान दे रही हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी कई ऑफर पेश करने के अलावा देश भर में अपने शोरूम खोल चुकी है। इसी कड़ी में कंपनी नए मॉडल भी लॉन्च करेगी। मारुति इस साल अपने 3 नए कार मॉडल बाजार में उतारेगी, जिनमें स्विफ्ट फेसलिफ्ट, एस-प्रेसो सीएनजी, एस-क्रॉस पेट्रोल शामिल हैं। आइये जानते हैं कंपनी के तीनों आने वाले मॉडलों की कीमत और फीचर्स के बारे में।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट
मारुति सुजुकी अपनी शानदार और काफी पसंद की जाने वाली कार स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च करेगी। खास बात ये है कि कंपनी ने अपने इस नए मॉडल को जापान में पेश भी कर दिया है, जो कि स्विफ्ट का अपडेटेड वर्जन है। स्विफ्ट के नए फेसलिफ्ट के लुक की बात करें तो इसमें काफी बदलाव किए जाएंगे। नए मॉडल में नयी ग्रिल, ग्रिल के बीच में क्रोम पट्टी, रिवाइज्ड फ्रंट बंपर और नये एलॉय व्हील्स शामिल किए जाएंगे। नई स्विफ्ट में सबसे बड़ा और खास बदलाव इंजन में होगा। कंपनी इसके इंजन को और भी दमदार बनाएगी। नई स्विफ्ट में 1.2 लीटर ड्यूल-जेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 91 पीएस की पावर देगा। यह इंजन स्विफ्ट के मौजूदा इंजन से ज्यादा पावरफुल होगा। इस कार की कीमत 5.2 लाख रु हो सकती है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो सीएनजी
मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल को ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया था। इस कार की खासियत है कि इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट है। साथ ही नए शानदार मॉडल में बीएस-6 स्टैंडर्ड वाला 1.0 लीटर के10बी पेट्रोल इंजन दिया गया है। सीएनजी मोड में यह इंजन 59.14 पीएस की पावर और पेट्रोल मोड में 67.98 पीएस की पावर जनरेट करेगा। नए मॉडल में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स होगा। एस-प्रेसो के चारों ही वेरिएंट में सीएनजी ऑप्शन दिया जा सकता है। हालांकि कार के डिजाइन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। मारुति एस-प्रेसो सीएनजी की शुरुआती कीमत 4.55 लाख रु हो सकती है।
मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल
ये एक और शानदार मॉडल है जिसे कंपनी आने वाले महीनों में लॉन्च कर सकती है। मारुति सुजुकी की इस एसयूवी का का नया मॉडल पेट्रोल इंजन के साथ आएगा, जिसे ऑटो एक्सपो में लोगों के सामने पेश किया गया था। इसमें 1.5 लीटर के15बी पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो सिएज, अर्टिगा और विटारा ब्रेजा में मौजूद होता है। यह इंजन 105 पीएस की पावर और 138 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। अपडेटेड एस-क्रॉस को तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें Delta, Zeta और Alpha शामिल हैं। इस कर की शुरुआती कीमत करीब 9.50 लाख रुपये हो सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications