देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के कार शौकीनों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप मारुति की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्दी करें,
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के कार शौकीनों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप मारुति की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्दी करें, क्योंकि देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी से गाड़ियों के दाम बढ़ाने वाली है। मारुति सुजुकी जनवरी से सभी मॉडल्स के दाम बढ़ाएगी। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं दी है कि किन मॉडल्स के कितने दाम बढ़ाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से कंपनी इसका भार ग्राहकों पर डालेगी। इसलिए जनवरी 2020 से गाड़ियों के सभी मॉडल्स के दाम बढ़ जाएंगे। बढ़ी कीमतें सभी मॉडल्स पर एक समान नहीं होगी। यह अलग-अलग मॉडल्स पर निर्भर करेगा। बंपर डिस्काउंट: Tata की इन कारों पर 1.65 लाख तक की छूट ये भी पढ़ें

मारुति ने सितंबर में बढ़ाये थे दाम
हाल ही में मारुति सुजुकी ने 25 सितंबर को अपने कुछ मॉडल आल्टो 800, आल्टो k10, स्विफ्ट, सेलेरियो, बलेनो डीजल, इग्निस, dzire डीजल, विटारा brezza की कीमत 5000 रुपए कम किए थे, जब केंद्र सरकार की तरफ से कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती करके ऑटो कंपनियों को राहत दी थी। वहीं मारुति सुजुकी की कीमत में कटौती का फायदा फेस्टिवल सीजन की बिक्री के दौरान दिखा भी, जब कंपनी की अक्टूबर माह की बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया था। लेकिन ये बढ़त एक माह भी बरकरार न राह सकी और नवंबर माह की बिक्री में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई।
कंपनी ने 2 करोड़ पैसेंजर गाड़ियां बेचने की उपलब्धि हासिल की
मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में 2 करोड़ पैसेंजर गाड़ियां बेचने की उपलब्धि हासिल की है। उसने 37 साल से कम समय में ये उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने 14 दिसंबर 1983 को भारत में अपनी पहली पैसेंजर कार की बिक्री की थी। कंपनी ने मारुति 800 की बिक्री के साथ इस यात्रा की शुरुआत की थी।
1 करोड़ गाड़ियों सिर्फ 8 साल में ही बेची गयी
बता दें कि कंपनी ने कहा कि उसने पहले एक करोड़ पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री करीब 29 साल में की, जबकि अगली 1 करोड़ गाड़ियों सिर्फ 8 साल में ही बेच दी गईं। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिचि आयुकावा ने कहा, 'हम इस नए कीर्तिमान से उत्साहित हैं। ये उपलब्धि हासिल करना कंपनी, हमारे आपूर्तिकर्ताओं तथा डीलर्स के लिये शानदार प्रोत्साहन है।
ऑल्टो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
मारुति सुजुकी की छोटी कार ऑल्टो ने 38 लाख का बिक्री आंकड़ा पार कर लिया है। ऑल्टो ने 10 लाख का बिक्री आंकड़ा 2008 में पार कर लिया था। इसके बाद 2012 में 20 लाख और 2016 में 30 लाख कारों के आंकड़े को पार कर लिया। कंपनी ने ये कार 2000 में बाजार में उतारी थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications