नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। इसकी कारों का दाम जीएसटी सहित 2.94 लाख रु से शुरू होता है। ये इसके लाइनअप में सबसे सस्ते मॉडल ऑल्टो 800 का रेट है। मारुति की लाइनअप में सबसे महंगी कार एक्सएल6 है, जिसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11.51 लाख रु है। कुल मिला कर मारुति के भारत में 16 मॉडल हैं, जिनमें 12 नई कारें शामिल हैं। इनमें स्विफ्ट, डियाजर, विटारा ब्रेजा आदि शामिल हैं। मारुति 2021 में भी कई नयी कारें पेश करने जा रही हैं। इनमें स्विफ्ट 2021, ऑल्टो 2021, ग्रैंड विटारा, एक्सएल5, वैगनआर इलेक्ट्रिक, जिम्मी, स्विफ्ट हाइब्रिड, फ़्यूचर-ई और सोलियो शामिल हैं। बता दें कि मारुति ने 1 जनवरी से अपनी कुछ कारों की कीमतों में इजाफा किया है। यहां हम आपको बताएंगे मारुति की हर कार का दाम। साथ ही जानेंगे कंपनी की आने वाली कारों के दाम भी।
मारुति कारों की नई प्राइस लिस्ट :
मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कारें :
- मारुति ऑल्टो 800 : 2.94 लाख रुपये से 4.36 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : 3.7 लाख रुपये से 5.13 लाख रुपये
- मारुति ईको : 3.8 लाख रुपये से 4.95 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो : 4.41 लाख रुपये से 5.68 लाख रुपये
शुरुआती कीमत 5 लाख रु से कम वाली कारें :
- मारुति वैगन आर : 4.45 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : 4.89 लाख रुपये से 7.19 लाख
- मारुति सिलेरियो एक्स : 4.90 लाख रुपये से 5.67 लाख रुपये
6 लाख रु से कम कीमत वाली कारें
- मारुति स्विफ्ट : 5.19 लाख रुपये से 8.02 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : 5.63 लाख रुपये से 8.96 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : 5.89 लाख रुपये से 8.80 लाख रुपये
शुरुआती कीमत 8 लाख रु से कम वाली कारें :
- मारुति विटारा ब्रेजा : 7.34 लाख रुपये से 11.4 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : 7.59 लाख रुपये से 10.13 लाख रुपये
8 लाख रु से ज्यादा कीमत वाली कारें :
- मारुति सीएज : 8.31 लाख रुपये से 11.09 लाख
- मारुति एस-क्रॉस : 8.39 लाख रुपये से 12.39 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : 9.84 लाख रुपये से 11.51 रुपये
मारुति की आगे लॉन्च होने वाली कारें और उनके अनुमानित रेट :
- मारुति स्विफ्ट 2021 : 5.2 लाख रुपये
- मारुति ऑल्टो 2021 : 3 लाख रुपये
- मारुति ग्रैंड विटारा : 22.70 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल 5 : 5 लाख रुपये। मारुति वैगनआर का इलेक्ट्रिक मॉडल भी आएगा। इसका दाम 8 लाख रु हो सकता है।
30 साल पुरानी है मारुति
मारुति सुजुकी करीब 30 साल पुरानी कंपनी हो गई है। इसकी शुरुआत मारुति उद्योग लिमिटेड के नाम से 24 फरवरी 1981 को हुई थी। भारतीय कार मार्केट में मारुति की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। भारत में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी 50 फीसदी से भी अधिक है।
दिसंबर में बिक्री की बिक्री
मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2020 में कुल 1,60,226 वाहन बेचे। कंपन की बिक्री दिसंबर 2019 में बेची गई 1,33,296 यूनिट्स से 20.2 फीसदी रही। इसकी घरेलू बिक्री 19.5 फीसदी बढ़ कर 1,50,288 यूनिट्स और निर्यात 31.4 फीसदी बढ़ कर 9,938 यूनिट्स रहा। मारुति सुजुकी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 4,95,897 यूनिट्स बेचीं। ये पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 13.4 फीसदी अधिक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications