मारुति सुजुकी की कार खरीदना अब महंगा पड़ेगा। एक बार फिर से देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने विभिन्न मॉडलों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है।
नई दिल्ली, अप्रैल 16। मारुति सुजुकी की कार खरीदना अब महंगा पड़ेगा। एक बार फिर से देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने विभिन्न मॉडलों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि नए साल की शुरुआत के साथ ही ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ा दी थी, लेकिन अब एक बार फिर ऑटो कंपनियां दोबारा से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने के मूड में हैं। ऐसे में अगर आप भी मारुति सुजुकी की कार लेने का प्लान कर रहे है तो अभी थोड़ा इंतजार करना ही फायदे की बात होगी।

Maruti Vs Honda अप्रैल ऑफर : चेक करें कहां मिल रहा है बढ़िया डिस्काउंट
कार खरीदना हुआ महंगा
बता दें कि इस बार कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह उत्पादन लागत में बढ़ोतरी बताई है। इसी कारण यह कदम उठाना पड़ रहा है। यह मूल्यवृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू होगी। कंपनी ने कहा कि सेलेरियो और स्विफ्ट को छोड़कर सभी मॉडलों के दाम बढ़ाए गए हैं। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में मारुति ने कहा कि विभिन्न लागत में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। इस खबर के चलते आज मारुति सुजुकी के शेयरों में 1 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। फिलहास अभी ये शेयर एनएसई पर 75.15 रुपए यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 6716.70 के स्तर पर दिख रहा है।
पहले भी कंपनी ने बढ़ाई थी गाड़ियों के दाम
दिल्ली शोरूम में विभिन्न मॉडलों के दाम औसतन 1.6 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। कंपनी ने कहा कि नयी कीमतें आज यानी 16 अप्रैल से शुक्रवार से ही लागू हो गई हैं। कंपनी भारतीय बाजार में आल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक विभिन्न मॉडल बेचती है। दिल्ली शोरूम में इन मॉडलों की कीमत 2.99 लाख से 12.39 लाख रुपये है। बता दें कि इससे पहले इस साल 18 जनवरी को कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों के दाम 34,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी। कंपनी ने आल्टो की कीमत 9,000 रुपए तक, एस्प्रेसो का कीमत 7,000 रुपए तक बढ़ाई गई थी। वहीं, बैलेनो की कीमत में 19,400 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई थी।
मारुति सुजुकी ने मार्च में की जबरदस्त बिक्री
मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि मार्च में उसकी कुल बिक्री 1,67,014 इकाई रही। कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच पिछले साल मार्च में 83,792 इकाइयों की बिक्री की थी, जबकि पिछले महीने उसकी कुल घरेलू बिक्री 1,49,518 इकाई थी। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण विनिर्माण और बिक्री काफी हद तक प्रभावित हुई थी। एमएसआई ने एक बयान में कहा, मार्च 2020 में घरेलू बिक्री लगभग 48 प्रतिशत घट गई थी। उल्लेखनीय है कि मार्च 2021 में घरेलू बिक्री, मार्च 2019 के स्तर तक ही पहुंच पाई है। बता दें 2020-21 में मारुति के स्विफ्ट, बलेनो, वैगनआर, ऑल्टो और डिजायर बिक्री के लिहाज से टॉप पांच मॉडल बनकर उभरे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications