मारुति सुजुकी के उत्पादन में दिसंबर महीने में लगातार दूसरी बार वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान उत्पादन 7.88 फीसदी बढ़कर 1,15,949 यूनिट पर पहुंच गया।
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी के उत्पादन में दिसंबर महीने में लगातार दूसरी बार वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान उत्पादन 7.88 फीसदी बढ़कर 1,15,949 यूनिट पर पहुंच गया। इस बात की जानकारी कंपनी ने बुधवार को दी। वाहन मांग में नरमी से इससे पहले कंपनी का उत्पादन लगातार नौ महीने गिरा था। मारुति ने बताया कि नई वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो, ओईएम मॉडल और डिजायर समेत कॉम्पैक्ट श्रेणी का उत्पादन सर्वाधिक 40.87 फीसदी बढ़कर 62,448 यूनिट पर पहुंच गया।

यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन 20.62 फीसदी बढ़ा
वहीं कंपनी ने कहा कि जिप्सी, विटारा ब्रेजा, अर्टिगा, एक्सएल-6 और एस-क्रॉस समेत यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन 20.62 फीसदी बढ़कर 19,825 यूनिट पर पहुंच गया। वहीं हल्के कमर्शियल व्हीकल सुपर कैरी का उत्पादन भी दिसंबर 2018 की 545 यूनिट से बढ़कर दिसंबर 2019 में 987 यूनिट पर पहुंच गया। SBI : बिल्डर ने समय पर घर नहीं दिया तो होम लोन वापस, जानें ऑफर ये भी पढ़ें
इन मॉडल्स का उत्पादन घटा
ऑल्टो, एस-प्रेसो और वैगनआर समेत मिनी श्रेणी का उत्पादन इस दौरान 9.54 फीसदी गिरकर 25,613 यूनिट पर आ गया। इस दौरान मध्यम आकार की सेडान सियाज का उत्पादन 1,516 यूनिट से गिरकर 894 यूनिट पर और ईको व ओम्नी का उत्पादन 62.16 फीसदी गिरकर 6,182 यूनिट पर आ गया। इससे पहले नवंबर 2019 में उत्पादन 4.33 फीसदी बढ़कर 1,41,834 यूनिट पर पहुंच गया था। लाइट कमर्शियल व्हीकल सुपर कैरी का उत्पादन दिसंबर 2019 में 987 इकाई रहा, जो एक साल पहले समान माह में 545 इकाई था।
आपको बता दें कि प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी 2020 से अपने वाहनों की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी के मुताबिक लागत राशि में बढ़ोतरी होने के कारण वाहनों की कीमत बढ़ानी पड़ रही है। वहीं कंपनी ने कहा कि अलग-अलग मॉडलों के लिए मूल्य बढ़ोतरी अलग-अलग है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications