ऑटो सेक्टर के लिए आई अच्छी खबर आई है। पिछले कुछ दिनों से महामारी के चलते आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बढ़िया खबर हैं। पिछले कुछ समय में महामारी के कारण ऑटो उद्योग ने काफी उतार-चढ़ाव देखें।
नई दिल्ली: ऑटो सेक्टर के लिए आई अच्छी खबर आई है। पिछले कुछ दिनों से महामारी के चलते आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बढ़िया खबर हैं। पिछले कुछ समय में महामारी के कारण ऑटो उद्योग ने काफी उतार-चढ़ाव देखें। लेकिन अच्छी खबर ये है कि इस सेक्टर ने रफ्तार पकड़ी और दोबारा पहली जैसी स्थिति में आने ने सफल रहा। दिसंबर 2020 के भी कंपनियों ने काफी अच्छे बिक्री हुई। इस बीच मारुति की बिक्री बढ़ी तो महिंद्रा-एंड-महिंद्रा ने फार्म इक्विपमेंट में 25 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की।

मारुति को हुई 20.2% की ग्रोथ
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने दिसंबर 2020 में कॉम्पैक्ट वाहनों, एलसीवी और वैन के नेतृत्व में कुल 1,60,226 यूनिट्स की बिक्री की। देश के सबसे बड़े वाहन निर्माता ने एक बयान में कहा, यह पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 1,33,296 यूनिट्स से 20.2% अधिक है। घरेलू बिक्री 19.5% बढ़कर 1,50,288 यूनिट्स और निर्यात 31.4% बढ़कर 9,938 यूनिट्स पर पहुंच गया। बता दें कि मारुति सुजुकी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 4,95,897 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ 13.4% की वृद्धि दर्ज की।
एस्कॉर्ट्स के बिक्री अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर
एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के कृषि मशीनरी सेगमेंट ने दिसंबर में 88 फीसदी ग्रोथ के साथ कुल 7,733 ट्रैक्टर बेचे, जो महीने में अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। कंपनी ने पिछले साल के इसी अवधि में कुल 4,114 ट्रैक्टर बेचे थे। घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 7230 यूनिट्स के साथ साल दर साल 90% ग्रोथ दर्ज की, जबकि निर्यात 63.3% ग्रोथ के साथ 503 यूनिट्स पर पहुंच गया।
महिंद्रा-एंड महिंद्रा की बिक्री में आई गिरावट
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिविजन ने दिसंबर 2020 में बिक्री में 35,187 के साथ 10.3% की गिरावट दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 39,230 यूनिट्स बेची थी। कुल पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 16,182 यूनिट्स के साथ 3 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की जबकि 2,210 यूनिट्स के साथ निर्यात में 3% वृद्धि देखी गई। महिंद्रा ऑटोमोटिव डिवीजन के चीफ एक्जीक्यूटिव विजय नाकरा ने कहा- लगातार बदलते वैश्विक परिवेश से संबंधित सप्लाई चेन चुनौतियों के कारण हमारी कुल बिक्री प्रभावित हुई है, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट में उपयोग किए जाने वाले माइक्रो-प्रोसेसर (सेमी-कंडक्टर्स) की सप्लाई में कमी देखी गई। दूसरी ओर, फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट ने दिसंबर 2020 में 22,417 यूनिट्स की बिक्री में 25% की वृद्धि दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 17,991 यूनिट्स थीं। घरेलू बिक्री 21,173 यूनिट्स पर 23% थी, जबकि निर्यात 60% बढ़कर 1,244 यूनिट्स था।
एमजी मोटर्स की 33% की बढ़त
एमजी मोटर इंडिया ने 4,010 यूनिट्स की बिक्री के साथ 33 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने कुल 3,021 यूनिट्स बेचे थे। कंपनी ने पिछले महीने 3430 हेक्टर एसयूवी, 458 ग्लॉस्टर एसयूवी और 122 जेडएस इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री की।
वोल्वो की सेल्स में 3% गिरावट
वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल (वीईसीवी) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2020 में उसकी सेल्स 3 पर्सेंट गिरकर 4,892 गाड़ियों पर सिमट गई। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में 5,042 गाड़ियां बेची थी। वोल्वो की गाड़ियों की बिक्री में गिरावट घरेलू बाजार में कम मांग रहने के चलते आई हालांकि विदेशी बाजारों में इसकी गाड़ियों की बिक्री में 23.6 पर्सेंट का उछाल आया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications