नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने एक बड़ा झटका दिया है। मारुति ने घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमत बढ़ाने जा रही है। मारुति ने इसका कारण बढ़ती लागत के प्रतिकूल असर को कम करने के लिए उठाया गया कदम बताया है। मारुति ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि पिछले साल विभिन्न तरह की विनिर्माण लागत बढ़ने से कंपनी के वाहनों की कीमत पर विपरीत असर पड़ा है। ऐसे में अब कंपनी ने इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों को ट्रांसफर करने का फैसला लिया है। रेगुलेटरी फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने जानकारी देते हुए कहा है कि कारों के दाम में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल के लिए अलग-अलग होगी।

मारुति की सबसे सस्ती कार है अल्टो
मारुति सुजुकी ने कहा कि 1 जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमत में वृद्धि का फैसला ऐसे समय में किया है, जब देश महामारी के बुरे दौर से उबरने की कोशिश कर रहा है। लोगों ने निजी वाहनों से सफर को प्राथमिकता देने के लिए कारों की खरीद बढ़ाई है। ऐसे में यह वृद्दि उन्हें भारी पड़ेगी। मारुति के पास अभी एंट्री लेवल कार अल्टो है, जिसकी कीमत 2.95 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं मल्टीपर्पज एक्सएल6 की कीमत 11.52 लाख रुपये है।
नवंबर में आई है घरेलू बिक्री में गिरावट
नवंबर में मारुति की कारों की घरेलू बिक्री 2.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह बिक्री 135775 कारों की रही थी। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने 139133 कारें बेची थीं। हालांकि निर्यात को मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री नवंबर में पिछले साल के मुकाबले 1.7 फीसदी बढ़ी है। नवंबर में कंपनी ने कुल मिलाकर 153223 कारें बेची, जबकि पिछले साल नवंबर में यह आंकड़ा 150630 कारों का था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications