नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति सुजुकी इंडिया इस महीने अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है।
नई दिल्ली: नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति सुजुकी इंडिया इस महीने अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मारुति सुजुकी ने भी अपने कई मॉडल्स पर बड़े ऐलान किए हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी अपनी अल्टो, एस-पेसो, सेलेरियो , वैगनआर , स्विफ्ट, विटारा ब्रेजा, ईको और अर्टिगा पर भारी छूट दे रही है। मात्र 195 रुपये प्रति दिन खर्च पर लाएं Maruti की ये नई शानदार CAR

मारुति कारों पर शानदार ऑफर
ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। तो चलिए हम आपको खबर के जरिए बताएंगे कि फरवरी में मारुति की कारों को खरीदनें पर कितना लाभ उठा सकते हैं। ऑटो निर्माता ने पिछले महीने अपने वाहनों की कीमत में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की थी। कंपनी की तरफ से दी जा रही ये छूट खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। हम यहां आपको फरवरी के महीने में मारुति सुजुकी की एरिना डीलरशिपर पर मिलनेवाली कारों पर मिल रही छूट और ऑफर के बारे में बता रहे हैं।
मारुति सुजुकी अल्टो 39,000 रु का डिस्काउंट
मारुति सुजुकी अपनी सबसे लोकप्रिय हैचबैक कार मारुति ऑल्टो को फरवरी के महीने में खरीदने पर कंपनी 20,000 रुपये तक की नकद छूट दे रही है। इसके साथ ही इस कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इसके साथ ही ग्राहक 4,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं।
मारुति सुजुकी वैगनआर
मारुति वैगन-आर को पेट्रोल वेरिएंट पर 8,000 रुपये और सीएनजी मॉडल पर 13,000 रुपये की नकद छूट के साथ पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही इस कार के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इस कार पर 4,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस भी मिल रहा है।
मारुति सुजुकी एस-पेसो 49,000 रु की छूट
मारुति अपनी 'माइक्रो-एसयूवी' एस-प्रेसो को फरवरी में खरीदने पर 25,000 रुपये की छूट दे रही है। जबकि इस कार पर 20,000 रुपये मूल्य का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। और 4,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस भी मिल रहा है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो 44,000 का डिस्काउंट
सेलेरियो कार पर 20,000 रुपये की नगद छूट के साथ उपलब्ध है। मारुति अपनी इस कार पर 20,000 रुपये मूल्य का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इस कार की खरीद पर भी 4,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस मिल रहा है।
मारुति ईको पर भी अच्छा डिस्काउंट
कंपनी की मल्टीपर्पस वैन ईको को फरवरी के महीने में खरीदने पर, 20,000 रुपये की नकद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी ईको वैन पर 4,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस भी दे रही है।
मारुति स्विफ्ट 34,000 रुपये की छूट
कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक स्विफ्ट पर 10,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। इस कार पर भी कंपनी 20,000 का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके साथ ही स्विफ्ट में 4,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस मिलेगा।
मारुति डिजायर
कंपनी की लोकप्रिय सेडान कार मारुति डिजायर पर 8,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। इसके साथ ही 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। कंपनी डिजायर के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर ज्यादा कैश डिस्काउंट दे रही है। मारुति प्री-फेसलिफ्ट डिजायर 25,000 रुपये की नकद छूट के साथ मिल रही है। लेकिन यह ऑफर सिर्फ बचे हुए स्टॉक पर देशभर के चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध है। हालांकि कंपनी दोनों मॉडल पर 4,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस दे रही है।
मारुति विटारा ब्रेजा
कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी मारुति विटारा ब्रेजा पर 10,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। जबकि इस एसयूवी पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। मारुति विटारा ब्रेजा पर भी कंपनी 4,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस दे रही है।
मारुति अर्टिगा
मारुति अर्टिगा पर कंपनी कोई नकद छूट या एक्सचेंज बोनस ऑफर नहीं कर रही है। ऊपर चर्चा की गई सभी यात्री कारों पर, रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट। 4,000 में भी उपलब्ध है। हालांकि ग्राहक फरवरी महीने में मारुति अर्टिगा की खरीद पर 4,000 रुपये के कॉरपोरेट बोनस का फायदा ले सकते हैं।
मारुति डिजायर टूर S
मारुति डिजायर टूर S पर कंपनी को फरवरी के महीने में खरीदने पर 10,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। जबकि इस कार पर कंपनी 25,000 का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इस कार की खरीद पर भी कंपनी 4,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस दे रही है।
कारों की नई प्राइस लिस्ट
मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कारें
- मारुति ऑल्टो 800 : 2.94 लाख रु से 4.36 लाख रु
- मारुति एस-प्रेसो : 3.7 लाख रुपये से 5.13 लाख रु
- मारुति ईको : 3.8 लाख रुपये से 4.95 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो : 4.41 लाख रुपये से 5.68 लाख रुपये
मारुति की 5 लाख रु से कम वाली कारें
- मारुति वैगन आर : 4.45 लाख रुपये से 5.94 लाख रु
- मारुति इग्निस : 4.89 लाख रुपये से 7.19 लाख रु
- मारुति सिलेरियो एक्स : 4.90 लाख रु से 5.67 लाख रु
मारुति की 6 लाख रु से कम कीमत वाली कारें
- मारुति स्विफ्ट : 5.19 लाख रुपये से 8.02 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : 5.63 लाख रुपये से 8.96 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : 5.89 लाख रुपये से 8.80 लाख रुपये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications