Maruti Suzuki Q1 Result : वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिये है। कंपनी का नेट प्राॅफिट चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 145.3 फीसदी उछलकर 2,485.1 करोड़ रु पहुंच गया। तिमाही के लिए कंपनी राजस्व सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 32 हजार 326.94 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी का प्रॉफिट पिछले वर्ष के मुकाबले देखा जाए तो ये करीब दोगुना से अधिक बढ़ा है। घरेलू और विदेशों मार्केट सहित कार निर्माता की कुल बिक्री अप्रैल-जून 2023 के बीच 6 फीसदी के इजाफे के साथ 4 लाख 98 हजार 30 हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि की बात करें तो फिर यह 4 लाख 67 हजार 931 बेची गई थीं।

उसमें से फाइनेंशियल ईयर 24 के क्यू1 में घरेलू बिक्री 4 लाख 34 हजार 812 इकाई रही, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 3 लाख 98 हजार 498 इकाइयों से ज्यादा है।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में के अध्यक्ष आर.सी. भार्गव की तरफ से कहा गया है कि गुजरात सुविधा में ई वी उत्पादन अब सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के बजाय मारुति सुजुकी द्वारा किया जाएगा।
आर.सी. भार्गव की तरफ से कहा गया है कि गुजरात प्लांट का अधिगृहण फाइनेंशियल ईयर 24 के आखिरी तक पूरा हो जायेगा। इसके स्वामित्व में बदलाव के अलावा इस प्लांट में कुछ भी बदलाव नहीं होगा।
भार्गव की तरफ से कहा गया है कि उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला में दक्षता के उद्देश्य से सभी उत्पादन से संबंधी जो गतिविधियां है। इसको मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के तहत लाना सबसे बेहतर है।
तदनुसार, बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग समझौते को समाप्त करने और सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों को हासिल करने के ऑप्शन का इस्तेमाल करने को मंजूरी दे दी है।
आज यानी 31 जुलाई 2023 सोमवार को मारुति सुजुकी का शेयर बीएसई पर 1.42 फीसदी की तेजी के साथ 9806.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications