
Maruti recalls Cars : अकसर कार कंपनियों की उन गाड़ियों में गड़बड़ की खबर सामने आती है, जिन्हें वे बेच चुकी होती हैं। इसके चलते वे अपनी कारों को वापस मंगा लेती हैं। कारों में आई दिक्कत को फ्री में ठीक किया जाता है। अब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हजारों कारों को वापस मंगाया गया है, क्योंकि उनमें गड़बड़ होने की संभावना है। यदि आपके पास मारुति की उस अवधि की कार हो, जिसे उसने वापस मंगाया है तो आप फ्री में अपनी कार में आई संभावित गड़बड़ को ठीक करा सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि हाल ही में कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है और उस ऐलान के कुछ ही दिन में बाद इसकी कारों में दिक्कत की बात सामने आई है।
इन कारों को मंगाया पैसा
मारुति सुजुकी ने एक रिलीज में कहा कि मारुति सुजुकी 8 दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 के बीच बनाई गयी 17,362 वाहनों को एयरबैग कंट्रोलर में खराबी के कारण वापस बुला रही है। इन प्रभावित मॉडलों में अल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, ब्रेजा, बलेनो और ग्रैंड विटारा शामिल हैं।
क्यों किया जा रहा रिकॉल
कंपनी ने कहा कि इन गाड़ियों में, यदि आवश्यक हो तो एयरबैग कंट्रोलर ("अफेक्टेड पार्ट") की टेंस्टिंग करने और बदलने के लिए रिकॉल किया जा रहा है। रिलीज में आगे कहा गया है कि यह संदेह है कि प्रभावित हिस्से में संभावित गड़बड़ है। इसके नतीजे में हो सकता है कि वाहन दुर्घटना की स्थिति में एयरबैग और सीट बेल्ट प्रेटेंसर न हो।
ग्राहकों की कंपनी की सलाह
मारुति ने ग्राहकों को सलाह दी है कि जब तक प्रभावित हिस्से को बदल नहीं दिया जाता तब तक गाड़ी न चलाएं या उसका इस्तेमाल न करें। प्रभावित वाहन मालिकों को तत्काल ध्यान देने के लिए मारुति सुजुकी की अथॉराइज्ड वर्कशॉप्स की तरफ से कम्युनिकेट किया जाएगा।
दिसंबर में भी किया था कारों को रिकॉल
दिसंबर में, मारुति ने अपनी सियाज, ब्रेजा, अर्टिगा, एक्सएल6 और ग्रैंड विटारा मॉडल की 9,125 इकाइयों को वापस बुलाया था। उन कारों को कंपनी ने फ्रंट रो सीट बेल्ट में संभावित खराबी को ठीक करने के लिए वापस मंगाया था। प्रभावित वाहनों को 2-28 नवंबर, 2022 के बीच तैयार किया गया था।
कितनी महंगी हुई कारें
मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपने कस्टमर्स को एक बार फिर से झटका दिया था। कंपनी ने बीते सोमवार को कहा था कि इसने 16 जनवरी से अपनी कार मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। कंपनी की तरफ से कारों की कीमतों में करीब 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी। गौरतलब है कि पिछले साल ही मारुति ने दिसंबर महीने में ऐलान किया था कि कंपनी ओवरऑल इंफ्लेशन और हाल की रेगुलेटरी आवश्यकताओं के कारण लागत पर बढ़े दबाव के चलते जनवरी में कीमतों में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। तब इसने अपने प्लान का ऐलान किया था और अब कीमतों में वृद्धि का ऐलान कर दिया। फिलहाल इस महीने मारुति की कारों पर छूट भी मिल रही है। आप मारुति की कारों पर मिल रहे ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications