देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का लगातार 9वें माह उत्पादन घटा। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अक्टूबर में अपना प्रॉडक्शन 20.7 फीसदी कम किया।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का लगातार 9वें माह उत्पादन घटा। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अक्टूबर में अपना प्रॉडक्शन 20.7 फीसदी कम किया। बता दें कंपनी द्वारा प्रॉडक्शन में लगातार नौंवे माह कटौती की गई है। एमएसआई ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि अक्टूबर में कुल 1,19,337 यूनिट्स का प्रॉडक्शन हुआ, जबकि एक साल पहले अक्टूबर में कंपनी ने 1,50,497 यूनिट्स का प्रॉडक्शन किया था।

वहीं कंपनी के पैसेंजर व्हीकल्स का प्रॉडक्शन अक्टूबर में 20.85 फीसदी गिरकर 1,17,383 यूनिट रहा। जबकि अक्टूबर 2018 में यह 1,48,318 यूनिट था। मिनी और कॉम्पैक्ट कारों का प्रॉडक्शन 21.57 फीसदी कम होकर 85,064 रहा। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 1,08,462 यूनिट का था। मारुति सुजुकी के मिनी और कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में Alto, नई WagonR, Celerio, Ignis, Swift, Baleno और Dzire शामिल हैं। जबकि मिड साइज्ड सेडान Ciaz का प्रॉडक्शन गिरकर 1,922 यूनिट पर आ गया, जो पिछले साल अक्टूबर में 3,513 यूनिट था। लाइट कमर्शियल व्हीकल सुपर कैरी का प्रॉडक्शन भी पिछले माह कम होकर 1,954 यूनिट पर आ गया, जो अक्टूबर 2018 में 2,179 यूनिट था।
यूटिलिटी व्हीकल्स का प्रॉडक्शन अक्टूबर 2019 में बढ़ा
मारुति के Vitara Brezza, Ertiga और S-Cross जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स का प्रॉडक्शन अक्टूबर 2019 में मामूली रूप से बढ़कर 22,736 यूनिट रहा, जो अक्टूबर 2018 में 22,526 यूनिट था। सितंबर में मारुति सुजुकी ने अपना प्रॉडक्शन 17.48 फीसदी घटाया था और यह 1,32,199 यूनिट पर आ गया था।
मारुति सुजुकी की बिक्री सालाना आधार पर 4.5 फीसदी की बढ़ी
वहीं अक्टूबर में मारुति सुजुकी की बिक्री में सालाना आधार पर 4.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। मारुति की बिक्री लगातार आठ महीने की गिरावट के बाद बढ़ी है। हालांकि, सेल्स में इस तेजी के पीछे त्योहारी खरीदारी और नए लॉन्च को अहम वजह बताया जा रहा है। इससे पहले सितंबर 2019 में मारुति की बिक्री 24 फीसदी से ज्यादा घटी थी। पिछले महीने कॉम्पैक्ट और यूटिलिटी सेगमेंट की कारों की बिक्री में तेजी से कुल सेल्स को बूस्ट मिला है। वहीं अक्टूबर 2019 में कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 153,435 यूनिट हो गई। इसमें 141,550 यूनिट की घरेलू बिक्री, 2,727 यूनिट घरेलू ओईएम और 9,158 यूनिट का निर्यात शामिल है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications