ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की कुल बिक्री जुलाई में 1.1 प्रतिशत घटकर 1,08,064 इकाई रह गई। पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 1,09,264 वाहन बेचे थे।
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की कुल बिक्री जुलाई में 1.1 प्रतिशत घटकर 1,08,064 इकाई रह गई। पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 1,09,264 वाहन बेचे थे। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री हालांकि 1.3 फीसदी बढ़कर 1,01,307 इकाई पर पहुंच गई। जुलाई, 2019 में यह आंकड़ा 1,00,006 इकाई का रहा था। जुलाई में कंपनी की मिनी कारों आल्टो और वैगन-आर की बिक्री 49.1 फीसदी बढ़कर 17,258 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले साल के समान महीने में 11,577 इकाई रही थी।

जुलाई महीने में कंपनी का निर्यात घटा
हालांकि, कंपनी की कॉम्पैक्ट कारों स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री इस दौरान 10.4 फीसदी घटकर 51,529 इकाई रह गई, जो एक साल पहले 57,512 इकाई रही थी। मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री घटकर 2,397 इकाई से 1,303 इकाई रह गई। हालांकि, कंपनी के यूटिलिटी वाहनों विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा की बिक्री 26.3 फीसदी बढ़कर 19,177 इकाई पर पहुंच गई, जो जुलाई, 2019 में 15,178 इकाई रही थी। जुलाई महीने में कंपनी का निर्यात 27 फीसदी घटकर 6,757 इकाई रह गया। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 9,258 वाहनों का निर्यात किया था।
हुंडई की बिक्री में गिरावट
वहीं, हुंडई मोटर इंडिया लिमिडेट की कुल बिक्री जुलाई महीने में 28 फीसदी घटकर 41,300 इकाई रह गई। बता दें कि पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 57,310 वाहन बेचे थे। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री दो फीसदी घटकर 38,200 इकाई रह गई, जो जुलाई, 2019 में 39,010 वाहन रही थी। इसी तरह कंपनी का निर्यात 83 फीसदी घटकर 3,100 इकाई रह गया। पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 18,300 वाहनों का निर्यात किया था।
टोयोटा की बिक्री घटी
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की घरेलू बाजार में बिक्री जुलाई महीने में 48.32 फीसदी घटकर 5,386 इकाई रह गई। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने घरेलू बाजार में 10,423 वाहन बेचे थे। जून में घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 3,866 इकाई रही थी। टीकेएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सेवा) ने बयान में कहा कि कई तरह की चुनौतियों के बावजूद जुलाई में कंपनी की खुदरा और थोक बिक्री जून की तुलना में बेहतर रही है।
एमजी मोटर की बिक्री बढ़ी
जुलाई में एमजी मोटर इंडिया की खुदरा बिक्री में 40 फीसदी बढ़कर 2,105 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने 1,508 वाहन बेचे थे। एमजी मोटर इंडिया के निदेशक-बिक्री राकेश सिदाना ने कहा कि कुल बाजार माहौल विभिन्न चरणों में लॉकडाउन की वजह से अनिश्चित बना हुआ है। विशेषरूप से चेन्नई क्षेत्र से कलपुर्जों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद जुलाई में उत्पादन जून के बराबर रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में स्थिति सुधरेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications