नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति सुजुकी ने नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए फाइनेंस की सुविधा को आसाना बनाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है।
नई दिल्ली: नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति सुजुकी ने नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए फाइनेंस की सुविधा को आसाना बनाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। नई कार फाइनेंस कराने की जटिल प्रक्रिया को ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीदने की तरह ही आसान बनाने के लिए कंपनी ने अपनी ऑनलाइन फाइनेंस सेवा का दायरा बढ़ा दिया है। अब आप घर बैठे महज कुछ क्लिक करके मारुति का कार फाइनेंस करा सकते हैं। ऑनलाइन चंद मिनटों में ऐसे रिन्यू कराएं Car इंश्योरेंस, काफी आसान है तरीका

30 शहरों में शुरू मिल रही खास सुविधा
इसके लिए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने देश के 30 से भी अधिक शहरों में मारुति सुजुकी एरेना के कस्टमर्स के लिए ऑनलाइन फाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म स्मार्ट फाइनेंस लॉन्च किया है। एक रेगुलेटरी फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने बताया कि कंपनी ने स्मार्ट फाइनेंस के साथ कार खरीदने के 26 में से 24 स्टेप्स को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है।
कैसे मिलेगा स्मार्ट फाइनेंस का लाभ
मारुति सुजुकी ने कहा कि स्मार्ट फाइनेंस कस्टमर्स के कार फाइनेंस की जरूरतों को पूरा करने के लिए वन-स्टॉप शॉप सॉल्यूशन है। इसमें कस्टमर अपनी जरूरतों के हिसाब से फाइनेंशियल प्रोडक्ट चुन सकते हैं। इसके साथ ही अपना मनमाफिक लोन प्रोडक्ट का चयन कर सकते हैं। ग्राहक कुछ क्लिक में कार लोन से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा कर सकते हैं और तुरंत लोन पा सकते हैं। कंपनी ने कहा कि मारुति सुजुकी की वेबसाइट कस्टमर और फाइनेंसर के बीच फैसिलिटेटर की भूमिका निभाएगी और इस तरह कस्टमर को बिना किसी झंझट के तुरंत अपनी जरूरत के मुताबिक लोन मिल जाएगा। स्मार्ट फाइनेंस रियल टाइम में कस्टमर्स को लोन स्टेटस की जानकारी देगी और पारदर्शिता के साथ लोगों को कार फाइनेंस की सुविधा देगी। यह लोन को ट्रैक करने की सुविधा के साथ रियल टाइम में लोन प्रॉसेस के हरेक स्टेप की जानकारी देगी।
कंपनी ने इन 12 बैंकों के साथ की साझेदारी
आपको जानकारी दें कि ग्राहकों को ऑनलाइन कार फाइनेंस की सुविधा देने के लिए मारुति सुजुकी ने अभी 12 बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ समझौता किया है। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, चोलामंडलम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा प्राइम, एक्सिस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, यस बैंक और प्व फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं।
30 शहरों में सर्विस उपलब्ध
मारुति सुजुकी के ऑनलाइन कार फाइनेंस की सुविधा अभी देश के 30 से अधिक शहरों में शुरू हुई है। यह सर्विस अभी दिल्ली एनसीआर , जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई, बेंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, इंदौर, कोलकाता, कोचीन, चंडीगढ़, गुवाहाटी, गोवा, भुवनेश्वर, भोपाल, कोयंबटूर, सूरत, वडोदरा, रांची, रायपुर, त्रिवेंद्रम, विशाखापटनम, उदयपुर, कानपुर, विजयवाड़ा और देहरादून में शुरू हुई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications