देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने नई कार खरीदने वालों के लिए आसान शर्तों पर ऋण योजनाओं की पेशकश करने के लिए एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ समझौता किया है
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने नई कार खरीदने वालों के लिए आसान शर्तों पर ऋण योजनाओं की पेशकश करने के लिए एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ समझौता किया है। एक तरफ जहां कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय ऑटो उद्योग को भारी नुकसान पहुंचाया है। देशभर में करीब 2 महीने से लॉकडाउन है। जिसके कारण अब वाहन निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों की ब्रिकी के लिए नए-नए तरीकें अपना रही हैं। जिसमें कुछ वाहन कंपनी 'बाय-नाउ-पे-लेटर' की स्कीम पर काम कर रही हैं, तो कुछ ने 'बाय-नाउ-पे इन 2021' स्कीम पेश कर दी है।

फिलहाल आपको बता दें, देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखे हुए एचडीएफसी बैंक के सहयोग से मात्र 899 रुपये मंथली की ईएमआई पर कार सेल करने की घोषणा कर दी है। मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक दोनों ने आपसी सहयोग से कई वाहन लोन योजनाओं की पेशकश की है। जिन्हें केवल प्राइवेट वाहनों के लिए पेश किया गया है।
मारुति सुजुकी की कारों पर एचडीएफसी बैंक की योजना
तो चलिए बता दें कि मारुति सुजुकी की कारों पर एचडीएफसी बैंक द्वारा पेश किए जाने वाली तीन मुख्य लोन योजनाएं।
- स्टेप अप ईएमआई प्लस बलून स्कीम : इस योजना के साथ ग्राहक 1,111 रुपये प्रति लाख की बेहद कम ईएमआई पर मारुति सुजुकी की कोई भी कार खरीद सकते हैं। इस योजनो के अंदर आने वाली लोन की अवधि 7 वर्ष निर्धारित की जाएगी।
- ईएमआई ऑफ 899 रु : इस योजना के तहत नौकरी वाला ग्राहक को 6 महीने की ईएमआई सिर्फ 899 रुपये देने की अनुमति होगी। जबकि बिजनेसमैन को 899 रुपये की ईएमआई का विकल्प केवल 3 महीने के लिए ही दिया जाएगा।
- फ्लेक्सी ईएमआई स्कीम : फ्लेक्सी ईएमआई योजना ग्राहकों को लोन की पूरी अवधि के भीतर हर तीन महीनें के लिए कम ईएमआई भुगतान करने की राहत प्रदान करती है। यानी हर तीन महीने बाद आपकी ईएमआई की रकम कम कर दी जाएगी।
लॉकडाउन के कारण ऑटोमोबाइल कंपनियों को झेलना पड़ा नुकसान
बता दें, इसके अलावा मारुति सुजुकी की गाड़ियों पर महिला ग्राहकों के लिए एचडीएफसी बैंक 100% तक ऑन-रोड फंडिंग और विशेष ब्याज दरों की पेशकश भी करेगा। वहीं कंपनी ने हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर भी 899 रुपये मंथली ईएमआई की स्कीम पेश की है। लॉकडाउन के दौरान ऑटोमोबाइल कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ा है। कोरोना काल में लोगों में पैसे बचाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। कंपनियां बाजार में अवसर तलाश रही हैं। इसी के तहत विभिन्न ऑटो कंपनियां अब नई कार खरीदने के प्रति ग्राहकों का विश्वास और अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लेकर आ रही हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications