
Maruti Suzuki to double car production capacity with huge investment: देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने भारत में बड़े निवेश के साथ कार उत्पादन की क्षमता को डबल करने की बात की है। मारुति की योजना 2030 के अंत तक उत्पादन क्षमता को दोगुना करके 40 लाख प्रति वर्ष बनाने की करने की है।
मीडिया में आई इस बड़ी खबर के बाद आज मारुति का शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आज सुबह मारुति का शेयर 25 रुपये की तेजी के साथ करीब 9286 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
मारुति अपनी क्षमता में विस्तार को लेकर बड़ा निवेश करेगी। यह निवेश करीब 5.5 बिलियन डॉलर (करीब 45,000 करोड़ रुपये) से अधिक का होगा। यह जानकारी अंग्रेजी बिजनेस न्यूज पेपर ईटी ने दी है।
जानकारी के अनुसार कंपनी का इरादा भारत के कार बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाना है। इसके अलावा मारुति का इरादा भारत से कारों का निर्यात बढ़ाने का भी है। इसीलिए नई उत्पादन क्षमता जोड़ी जाएगी।
मारुति इस निवेश से 8 असेंम्बली लाइन तैयार करेगी। इनमें से प्रत्येक की क्षमता वार्षिक 2.5 लाख कार तैयार करने की होगी। बाजार के एक जानकार के अनुसार इस नई क्षमता को तैयार करने में करीब 45,000 करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ेगा।

मारुति ने वैसे इस दिशा में काम भी आगे बढ़ा दिया है। इस तरह की पहली क्षमता का विस्तार हरियाणा के खारखोड़ा में किया जा रहा है। मारुति सुजुकी के चैयरमेन आरसी भागर्व के अनुसार खारखोड़ा में 10 लाख कार बनाने की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। वहीं इसी तरह का एक और प्रस्ताव भी पास हो गया है।
मारुति अभी गुरुग्राम, मानेसर और गुजरात के मेहसाना में अपनी कारों का उत्पादन करती है। फिलहाल कंपनी की सालाना कार उत्पादन की क्षमता 20 लाख कार बनाने की है। वहीं कंपनी भविष्य की डिमांड को देखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications